scriptइन 7 जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का होने का अलर्ट जारी, जानिए किस साल कब पहुंचा मानसून | rajasthan rain forecast 25 june 2020 | Patrika News

इन 7 जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का होने का अलर्ट जारी, जानिए किस साल कब पहुंचा मानसून

locationजयपुरPublished: Jun 25, 2020 01:24:51 pm

Submitted by:

santosh

दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित समय से एक दिन पहले 24 जून को ही राजस्थान में प्रवेश कर गया।

heavy_rain_in_rajasthan.jpg

जयपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित समय से एक दिन पहले 24 जून को ही राजस्थान में प्रवेश कर गया। 10 वर्ष में 5वीं बार मानसून समय से पहले प्रदेश पहुंचा है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक शिव गणेश के अनुसार, मानसून ने निर्धारित समय से एक पहले प्रदेश में प्रवेश किया। राजस्थान में मानसून के पहुंचने की तय तिथि 25 जून थी।

उन्होंने कहा कि अनुकूल परिस्थितियों के चलते मानसून राज्य के दक्षिणी जिलों से बढ़ते हुए पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जालोर के बाद जैसलमेर और पाली तक पहुंचा। वहीं, पूर्वी राजस्थान के 12 जिलों जिलों के कुछ भागों में मानसून ने दस्तक दी है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून 14 जिलों में पूरी तरह और 4 जिलों के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, झालावाड़, बारां, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

मानसून की चाल
– 15 जून की तिथि तय थी 2019 तक प्रदेश में मानसून के आगमन की
– 2 बार ही तय समय पर आया इस दौरान
– 25 जून को आगमन होना था इस बार, एक दिन पहले आया
– 17 साल बाद निर्धारित समय से पहले आया
(मौसम विभाग के अनुसार)

प्रदेश में किस साल कब हुआ आगमन
2004: 5 जुलाई
2005: 15 जून
2006: 18 जून
2007: 19 जून
2008: 22 जून
2009: 20 जून
2010: 18 जून
2011: 23 जुलाई
2012: 5 जुलाई
2013: 15 जून
2014: 3 जुलाई
2015: 24 जून
2016: 22 जून
2017: 27 जून
2018: 27 जून
2019: 2 जुलाई
2020: 24 जून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो