जयपुरPublished: Jul 26, 2023 03:17:35 pm
Nakul Devarshi
Rajasthan News : 42 वर्षीय राकेश मेघवाल के साथ ऐसा नहीं है। उसका दिल बाएं नहीं बल्कि दायीं तरफ धड़कता है। इतना ही नहीं राकेश के शरीर के अन्य अंग भी उलट दिशा में है।
सुरेंद्र डैला/ चिड़ावा(झुंझुनूं)।
दिल की बात चलती है तो अमूमन हाथ उठकर छाती के बायीं ओर चला जाता है, लेकिन तोला सेही गांव के 42 वर्षीय राकेश मेघवाल के साथ ऐसा नहीं है। उसका दिल बाएं नहीं बल्कि दायीं तरफ धड़कता है। इतना ही नहीं राकेश के शरीर के अन्य अंग भी उलट दिशा में है। राकेश को इसका पता तब चला, जब वह आरएसी (राजस्थान सशस्त्र बल) में भर्ती के लिए श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने गया।