जयपुर

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज हड़ताल खत्म

राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी संगठनों की ओर से 27 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल होने से पहले ही खत्म हो गई है। रोडवेज के श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा ने 27 अक्टूबर को प्रदेश में एक दिन की हड़ताल करने का एलान किया था। इससे परीक्षाओं पर संकट खडा हो गया था। मोर्चा संयोजक एमएल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सकारात्मक निर्णय किया है।

जयपुरOct 22, 2021 / 08:51 pm

Anand Mani Tripathi

थम गए प्रदेश से बाहर जाने वाली रोडवेज के पहिए

जयपुर
राजस्थान रोडवेज के कर्मचारी संगठनों की ओर से 27 अक्टूबर को प्रस्तावित हड़ताल होने से पहले ही खत्म हो गई है। रोडवेज के श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा ने 27 अक्टूबर को प्रदेश में एक दिन की हड़ताल करने का एलान किया था। इससे परीक्षाओं पर संकट खडा हो गया था। मोर्चा संयोजक एमएल यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सकारात्मक निर्णय किया है।
पांच हजार से ज्यादा रिटायर्ड कर्मचारियों का जो ग्रेच्युटी, उपार्जित अवकाश सहित अन्य परिलाभ अटके पड़े थे वह मिलना शुरू हो गए। नाइट अलाउंस, वीकली रेस्ट आदि के बकाया करीब 100 करोड़ रुपए का भुगतान पर पुनर्विचार करने का आश्वासन दिया है। इसके चलते सभी संगठनों ने 27 अप्रैल को प्रस्तावित हड़ताल को खत्म करने का निर्णय किया है।
JCTSL की भी हड़ताल समाप्त
जयपुर में दो दिन से बंद पड़ी 280 से ज्यादा लो फ्लोर बसों का संचालन भी शनिवार से होने लगेगा। जेसीटीएसएल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने स्वायत्त शासन सचिव भवानी सिंह देथा हुई बैठक में सकारात्मक चर्चा के बाद यूनियन ने हड़ताल को खत्म करने का निर्णय किया। इससे 2 लाख यात्रियों को राहत मिलेगी,वहीं पटवार भर्ती परीक्षा देने के लिए आ रहे अभ्यर्थियों को भी सुविधा मिलेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.