scriptRajasthan’s New Chief Sectary : राजस्थान की नौकरशाही को मिलेगा नया मुखिया, कई अफसर कतार में | Rajasthan's New Chief Sectary | Patrika News

Rajasthan’s New Chief Sectary : राजस्थान की नौकरशाही को मिलेगा नया मुखिया, कई अफसर कतार में

locationजयपुरPublished: Jan 13, 2022 09:15:36 am

Submitted by:

rahul

नए साल 2022 के इसी माह में राजस्थान को नौकरशाही का New Chief Sectary मिल जाएगा।

जयपुर। नए साल 2022 के इसी माह में राजस्थान को नौकरशाही का New Chief Sectary मिल जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव निरंजन आर्य रिटायर हो जाएंगे। उनके स्थान पर मुख्य सचिव बनने की दौड में कई सीनियर अफसर है और उनमें कई महिला अफसर भी है। इनमें सबसे आगे गत नौ साल से दिल्ली में कार्यरत उषा शर्मा का नाम आगे बताया जा रहा हैं वे कांग्रेस के एक सीनियर नेता की रिश्तेदार भी है।
कई अफसरों का लांघ कर बनाया था आर्य को मुख्य सचिव—
पिछली बार गहलोत सरकार ने 1989 बैच के आईएएस निरंजन आर्य को उनसे 10 सीनियर आईएएस सीनियर मौजूद होने के बावजूद 1 नवंबर 2020 को मुख्य सचिव बनाया था। उनसे सीनियर अफसरों को सचिवालय से बाहर की पोस्टिंग दे दी गई थी। हालांकि इससे नौकरशाही में नाराजगी भी थी। अब माना जा रहा हैं कि निरंजन आर्य को सरकार राजनीतिक नियुक्ति कर नई जिम्मेदारी भी दे सकती हैं।
ये हैं दौड़ में —
मुख्य सचिव बनने की दौड़ में कई अफसर है। इनमें उषा शर्मा 1985 बैच की आईएएस अफसर हैं। महिला अफसरों में सबसे सीनियर है। वे सीएस बनीं तो जून 2023 तक इस पद पर रहेंगी। 9 साल से डेपुटेशन पर हैं। अभी दिल्ली में यूथ अफेयर्स विभाग में सचिव हैं। इसके अलावा वीनू गुप्ता 1987 बैच की है। तेज तर्रार महिला आईएएस मानी जाती हैं। वे दिसंबर 2023 में रिटायर होंगी। उन्हें कई विभागों का लंबा अनुभव है। इसके बाद नीलकमल दरबारी 1987 बैच की हैं और दिल्ली में एमडी लघु किसान एवं एग्रो बिजनिस कंसोर्टियम के पद पर कार्यरत हैं।
ये भी कतार में, खुल सकती हैं किस्मत—
इसके अलावा जिन अन्य अफसरों के मुख्य सचिव बनने के आसार है। उनमें सुबोध अग्रवाल 1988 बैच के आईएएस हैं। वे दिसंबर 2025 में रिटायर होंगे। यदि वरिष्ठता की बात करें तो वैसे रविशंकर श्रीवास्तव सबसे सीनियर हैं। लेकिन अधिकांश उनको सचिवालय के बाहर रखा गया है। वे इसी साल सितंबर में रिटायर होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो