पश्चिम बंगाल में है पानी की जांच लैब जल शुद्धता की जांच करने के लिए लैब तैयार करने के मामले में मध्य प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में 105 लैब हैं, जो केन्द्र सरकार की एनएबीएल से मान्यता प्राप्त हैं। प्रदेश के प्रत्येक जिले में लैब मौजूद हैं। वहीं लैब तैयार करने के मामले में पश्चिम बंगाल पहले नंबर पर है। यहां 118 मान्यता प्राप्त लैब हैं।
19 हजार जल निकायों पर अतिक्रमण
देश के 19 हजार जल निकायों पर अतिक्रमण किया जा चुका है। जल शक्ति मंत्रालय के सर्वे में यह बात सामने आई है। इस सर्वे में मार्च 2022 तक के आंकड़े शामिल किए गए हैं। यह आगे भी बढ़ सकती है। जल निकायों के प्रति जो सम्मान दिखाने वाले राज्य हैं वो पूर्वोत्तर यानी सेवन सिस्टर्स हैं। सिक्किम और चंडीगढ़ भी ऐसे राज्य हैं जहां अतिक्रमण शून्य है।