Rajasthan Sindhi Academy--पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना में प्रविष्टियां आमंत्रित
Rajasthan Sindhi Academy ने पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना के तहत राजस्थान के मूल निवासी सिन्धी लेखकों की अप्रकाशित पाण्डुलिपियां प्रकाशन के लिए आमंत्रित की हैं।
जयपुर
Updated: April 27, 2022 04:31:21 pm
पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना में प्रविष्टियां आमंत्रित
राजस्थान सिंधी अकादमी ने मांगे आवेदन
प्रदेश के मूल निवासी सिंधी लेखक भेज सकेंगे प्रविष्टि
लेखक को दी जाएगी 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता
जयपुर।। राजस्थान सिंधी अकादमी ने पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना के तहत राजस्थान के मूल निवासी सिन्धी लेखकों की अप्रकाशित पाण्डुलिपियां प्रकाशन के लिए आमंत्रित की हैं। अकादमी प्रशासक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि योजना में लेखक को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। नियमानुसार किताब डेमाई साइज में कम से कम 80 पृष्ठ एवं क्राउन साइज में 100 पृष्ठ होने चाहिए। किताब के रूप में इसका 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सा पूर्व में प्रकाशित नहीं होना चाहिए।। किताब छपने के बाद लेखक को अकादमी कार्यालय के लिए100 प्रतियां देनी होगीं। किताब का नाम मुख्य पृष्ठ पर रंगीन और आखिरी पृष्ठ पर अकादमी के मुख्य उद्देश्य जिसकी प्रति अकादमी उपलब्ध कराएगी। पवाने आवश्यक होगें। किताब में इश्तहार विज्ञापन छपवाने की इजाजत नहीं होगी। इस योजना में पाण्डुलिपि की रचनाएं एक पृष्ठ अरबी लिपि में एवं दूसरे पृष्ठ में उसका अनुवाद देवनागरी लिपि में होने पर भी स्वीकृत की जा सकेगी, लेकिन अनुवाद को पृष्ठ संख्या में सम्मिलित नहीं माना जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पाण्डुलिपि प्रकाशन में अनुवादक को मूल लेखक से अनुवाद करवाने की लिखित स्वीकृति लेनी होगी और मूल स्वीकृति पाण्डुलिपि के साथ अकादमी कार्यालय में भिजवानी आवययक होगी। मूल स्वीकृति नहीं होने पर पाण्डुलिपि पर विचार नहीं किया जाएगीा। अकादमी के आर्थिक सहयोग से पूर्व में प्रकाशित पुस्तकों को अनुवाद प्रकाशन में सम्मिलित नहीं किया जायेगा। जिन लेखकों की पाण्डुलिपियां वित्तीय वर्ष 2021-22 में अकादमी के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित हुई हैं,वे लेखक इस वित्तीय वर्ष 2022-723 की योजना में भाग नहीं ले सकेगें।
लेखक को पाण्डुलिपि की तीन प्रतियां भिजवानी होगीं। एक प्रति पर लेखक का नाम, पता लिखा हो एवं दो प्रतियों पर लेखक का नाम, पता लिखा न हो। पाण्डुलिपियां 15 जुलाइ, 2022 तक अकादमी कार्यालय में पहुंचनी आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिएअकादमी कार्यालय के दूरभाष नंर्ब 0141.2700662 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Rajasthan Sindhi Academy--पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना में प्रविष्टियां आमंत्रित
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
