scriptराजस्थान: स्पीकर CP Joshi ने सदन में वो कर दिखाया, जो पहले कभी नहीं हुआ | Rajasthan: Speaker Dr CP Joshi acts as Opposition, question ministers | Patrika News

राजस्थान: स्पीकर CP Joshi ने सदन में वो कर दिखाया, जो पहले कभी नहीं हुआ

locationजयपुरPublished: Feb 12, 2020 11:46:08 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

Rajasthan: स्पीकर CP Joshi ने सदन में वो कर दिखाया, जो पहले कभी नहीं हुआ

Rajasthan: Speaker Dr CP Joshi acts as Opposition, question ministers
जयपुर।

राजस्थान विधानसभा स्पीकर डॉ सीपी जोशी ( Rajasthan Assembly Speaker CP Joshi ) ने मंगलवार को वो कर दिया जो पहले कभी नहीं हुआ। भाजपा विधायक दल के सदन की कार्रवाही बायकॉट ( BJP MLA Boycott ) करने के बाद जोशी ने खुद ‘विपक्ष’ की भूमिका निभाई और गहलोत ( Ashok Gehlot ) सरकार के मंत्रियों पर एक के बाद एक प्रश्न दागे। पूछे गए प्रश्न उन भाजपा विधायकों के थे जो सदन में मौजूद नहीं थे।

इस वजह से आई नौबत
दरअसल, विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल शुरू होने के साथ ही हंगामा हो गया। भाजपा विधायक शंकर सिंह रावत ने छपाक फिल्म को लेकर पूरक प्रश्न किया। इस पर अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि विधायक विषय से हटकर प्रश्न नहीं पूछ सकते। इसपर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित अन्य भाजपा विधायकों ने इसे विषय आधारित बताया। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी को फटकार लगा डाली।

स्पीकर के इस रुख से नाराज़ होकर भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए वैल में आ गए। कुछ ही देर में भाजपा विधायकों ने प्रश्नकाल का बायकाट कर दिया। इसके बाद अध्यक्ष जोशी खुद ही प्रश्नकर्ता की भूमिका में आ गए। उन्होंने विपक्षी विधायकों की तरफ से मंत्रियों से सवाल किए।

यों हुआ विवाद
पहला प्रश्न ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत का था। उन्होंने फिल्म छपाक में स्टेट जीएसटी के बराबर कर में छूट देने को लेकर सवाल पूछा। पूरक सवाल के माध्यम से उन्होंने जानना चाहा कि क्या दीपिका पादुकोण वही हैं, जिन्होंने जेएनयू में जाकर भारत विरोधी ताकतों को मजबूत करने का काम किया था? इस पूरक सवाल की अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी। अध्यक्ष ने कहा कि यह कला एवं संस्कृति से जुड़ा सवाल है, इसका जवाब वित्त से नहीं मिल सकता। सदस्य चाहें तो इस सवाल को कला एवं संस्कृति में स्थानांतरित किया जा सकता है।
विपक्ष के सवाल, मंत्रियों के जवाब
स्पीकर जोशी ने मूल प्रश्नों के साथ पूरक प्रश्नों के माध्यम से भी मंत्रियों से जवाब मांगे। कई विधायकों को उन्होंने इस दौरान पूरक प्रश्न पूछने की छूट भी दी। जोशी ने विधायक मीनाकंवर, किरण माहेश्वरी, गुलाबचंद कटारिया, रामलाल शर्मा, ज्ञानचंद पारख व फूल सिंह मीणा की तरफ से विभिन्न मंत्रियों से प्रश्न पूछे।

शेरगढ़ विधायक मीनाकंवर सदन में मौजूद नहीं थीं, लेकिन स्पीकर ने शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से उनका सवाल पूछा। साथ ही चार अन्य विधायकों को पूरक प्रश्न करने की अनुमति दी।


पायलट से भी ‘जवाब तलब’
इस दौरान जोशी ने राजसमंद जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन सत्यापन को लेकर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से कई सवाल किए। जोशी ने किरण माहेश्वरी की तरफ से प्रश्न पूछा। जलदाय मंत्री बीडी कल्ला से उन्होंने गुलाबचंद कटारिया की तरफ से सवाल किया। इस दौरान जोशी ने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान उनका विशेषाधिकार है कि वह प्रश्न पूछ सकते हैं।
18 प्रश्न पूछे, मंत्रियों ने जवाब भी दिए

बायकाट कर भाजपा विधायकों के सदन से जाने के बाद उनके सवाल स्थगित करने पड़ते। ऐसे में प्रश्नकाल को समय से पहले खत्म करना पड़ता। पूरे एक घंटे तक प्रश्नकाल चलाने के लिए अध्यक्ष ने सवाल किए। ऐसे में प्रश्नकाल में गुलाबी पेपर के सभी 18 प्रश्न पूरे हो गए, जिनके जवाब भी मंत्रियों ने दिए। हालांकि बीच में कुछ प्रश्न स्थगित भी किए गए। अध्यक्ष का यह रूप देखकर मंत्री भी आश्चर्यचकित थे तो सत्ताधारी और विपक्षी विधायक भी। इसकी चर्चा सदन के बाहर तक रही।

पूरक प्रश्न करना विधानसभा के नियम के तहत हमारा अधिकार है। उसका पालन नहीं होगा तो हम प्रतिकार करेंगे। पूरे प्रश्नकाल का बहिष्कार किया है।
– राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो