राजस्थान में रविवार को चारों ओर होली के विभिन्न रंग देखने को मिले। प्रदेश के अलग अलग अंचलों के लोग होली को अपने अपने अंदाज में मना रहे हैं। दूसरी ओर श्यामबाबा के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया। देखिए ऐसी ही प्रदेशभर की कुछ खास तस्वीरें.. खाटूश्यामजी/सीकर. फाल्गुनी एकादशी पर खाटूश्यामजी नगर भ्रमण को निकले। इस दौरान श्रद्धालुओं का हुजूम दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। इस बीच रास्तों के साथ हर दहलीज और छत भी दर्शनार्थियों से अटी नजर आईं। श्यामबाबा की सजी झांकी। भरतपुरकिशोरी महल स्थित पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ब्रज होली महोत्सव के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार।फोटो:विनोद शर्मा बीकानेरधरणीधर मैदान में होली के रंग में रंगे शहर के लोग देश-विदेश के लोगों के स्वांग बनकर फागणिया फुटबॉल मैच खेलने पहुंचे। बांसवाड़ा देश में लोक सभा चुनाव से पहले बच्चों को लुभाने वाली मोदी पिचकारियों से दुकानें सजी हुई हैं। इनके अलावा स्पाइडरमैन, बाहुबली व अन्य कार्टून की पिचकारी बाजार में देखने को मिल रही हैं। कुचामन सिटी/नागौर श्याम उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय फागोत्सव में निशान पदयात्रा के दौरान नाचते गाते श्रद्धालु। फोटो-महेश झाला