scriptRajasthan Politics: खेल मंत्री चांदना का जलालत राग, कहा- मुख्यमंत्री करें हमारा त्याग | Rajasthan Sports Minister Ashok Chandana offers to resign from CM | Patrika News

Rajasthan Politics: खेल मंत्री चांदना का जलालत राग, कहा- मुख्यमंत्री करें हमारा त्याग

locationजयपुरPublished: May 27, 2022 08:01:07 am

Submitted by:

Anand Mani Tripathi

राज्यसभा चुनाव में पहले कांग्रेस में सबकुछ उलटपुलट करने की कयावद सी चल पड़ी है। जिस तरफ देखिए वहीं से ही बगावत और अदावत का सुर संग्राम छिड़ा हुआ है। इस संग्राम के इस बार के विलेन बने हैं आईएएस रांका। मंत्री मंडल में यह मचा घमासान अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल तक पहुंच गया है। अशोक चांदना के इस्तीफे की पेशकश के पीछे सीधे तौर पर प्रमुख सचिव से नाराजगी को बताया जा रहा है।

gehlotchandna_06_08_2019.jpg
राज्यसभा चुनाव में पहले कांग्रेस में सबकुछ उलटपुलट करने की कयावद सी चल पड़ी है। जिस तरफ देखिए वहीं से ही बगावत और अदावत का सुर संग्राम छिड़ा हुआ है। इस संग्राम के इस बार के विलेन बने हैं आईएएस रांका। मंत्री मंडल में यह मचा घमासान अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल तक पहुंच गया है। अशोक चांदना के इस्तीफे की पेशकश के पीछे सीधे तौर पर प्रमुख सचिव से नाराजगी को बताया जा रहा है।

अशोक चांदना अपने विभागों में कुलदीप रांका के दखल से नाराज हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले अशोक चांदना ने बागी तेवर अपना लिए है। अशोक चांदना के इस्तीफे की पेशकश करने के गहरे सियासी मायने है। चांदना गुर्जर समाज से आते हैं, और गहलोत खेमे में हैं। अब उनके मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के खिलाफ मोर्चा खोलने को खेमा बदलने का भी संकेत माने जा रहे हैं।
नजदीकी मामला
राजनीति में बहुत नजदीक से खेलने वाले अशोक गहलोत से इस विवाद पर भी जादू का इंतजार है। दरअसल खेल मंत्री अशोक चांदना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी हैं वहीं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका भी मुख्यमंत्री के साथ बेहद नजदीक से सारा खेल संभालते हैं। ऐसे में इस बार मामला बहुत नजदीकी हो गया है। खेल मंत्री अशोक चांदना ने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। ऐसे में देखना होगा कि खेल किसके पक्ष में जाता है।
पंजाब की तरह भ्रष्टों से निपटे राजस्थान

सांगोद (कोटा) से विधायक भरत सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में पंजाब सरकार के मंत्री की बर्खास्ती का हवाला देते हुए, प्रदेश में भ्रष्ट लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पंजाब सरकार ने एक भ्रष्ट मंत्री को बर्खास्त कर जेल भिजवाया है। जनता के बीच इसका अच्छा संदेश गया है। सरकार में भी एक मंत्री अत्यंत भ्रष्ट है। एसीबी में इस भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ जांच विचाराधीन है।
चांदना ने ट्वीट किया
मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्तकर मेरे सभी विभागों का चार्ज आईएएस कुलदीप रांका को दे दिया जाए क्योंकि वैसे भी वह ही सभी विभागों के मंत्री हैं। गौरतलब है कि कुलदीप रांका मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव हैं।
https://twitter.com/AshokChandnaINC/status/1529859870043693056?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो