scriptसप्ताहभर सुस्त रहेगी मानसूनी हलचलें, क्या राजस्थान में देरी से होगी मानसून की एंट्री जानिए… | Rajasthan State Weather | Patrika News

सप्ताहभर सुस्त रहेगी मानसूनी हलचलें, क्या राजस्थान में देरी से होगी मानसून की एंट्री जानिए…

locationजयपुरPublished: Jun 14, 2018 12:45:23 pm

Submitted by:

Mohan Murari

लू थमी अब धूलभरी हवाओं से सहमा पारा

Rajasthan Weather

सप्ताहभर सुस्त रहेगी मानसूनी हलचलें, क्या राजस्थान में देरी से होगी मानसून की एंट्री जानिए…

प्रदेश में बीकानेर,चूरू और बीकानेर में फिलहाल तीखे रहे हैं गर्मी के तेवर
शेष जिलों में सामान्य रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान अगले दो तीन दिन प्रदेशभर में रहेगा धूलभरी हवाओं का दौर

जयपुर। लू का दौर थमते ही अब प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूलभरी हवाएं परेशान कर रही हैं। हालांकि दिन व रात में पारा सामान्य के आस पास ठहरा रहा है, लेकिन हवा में घुली धूल के साथ नमी घटने से उमस का जोर बना हुआ है। इसके चलते गर्मी से ज्यादा उमस बेचैन कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले दो तीन दिन प्रदेश समेतत दिल्ली,पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश वाले इलाकों में करीब 25—35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान है। इसके चलते दिन व रात के तापमान में उतार चढ़ाव बने रहने व गर्मी के तीखे तेवरों से राहत मिलने की उम्मीद है।
बीते चौबीस घंटे में चूरू, बीकानेर और जैसलमेर में पारा 41 डिग्री व उससे ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। वहीं आज सुबह प्रदेश के पश्चिमोत्तर इलाकों में तड़के से करीब 22 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चली।
राजधानी में आज सुबह करीब 22 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से बही पश्चिमी हवा ने धूप की तपन को कम कर दिया। आज सुबह आसमान साफ रहा और धूप खिली, लेकिन उसकी तपिश थोड़ी कम महसूस हुई। बीती रात शहर में छितराए बादलों की आवाजाही रही और तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा रहा, लेकिन उमस से शहरवासी परेशान रहे। शहर में आज सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा। वहीं आज शहर का दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे कम रहने के संकेत मौसम केंद्र ने दिए हैं।
मानसून वॉच
प्रदेश में मानसून पहुंचने में फिलहाल करीब एक पखवाड़ा लगना तय है, लेकिन उससे पहले अगले एक सप्ताह तक दक्षिण पूर्वी राज्यों में मानसूनी हलचल सुस्त रहने के संकेत मौसम विज्ञान केंद्र ने दिए हैं। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार मानसून सर्कुलेशन पैटर्न कमजोर हो रहा है, जिसके चलते फिलहाल दक्षिण पश्चिमी मानसून मुंबई, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, मेघालय राज्यों में सक्रिय रहेगा, लेकिन मानसून की उत्तरी राज्यों की ओर बढ़ने की रफ्तार आगामी सप्ताहभर धीमी रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो