scriptराजस्थान में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा गोबर गैस प्लांट, जानें क्या रहेंगी खासियतें | rajasthan top news second largest Gobar gas plant in jaipur | Patrika News

राजस्थान में बनेगा देश का दूसरा सबसे बड़ा गोबर गैस प्लांट, जानें क्या रहेंगी खासियतें

locationजयपुरPublished: Jun 19, 2019 05:11:10 pm

Submitted by:

neha soni

जयपुर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा गोबर गैस प्लांट

जयपुर।
जयपुर में प्रदेश का सबसे बड़ा गोबर गैस प्लांट बनेगा। यह गोबर गैस प्लांट देश का दूसरा सबसे बड़ा होगा। गोबर गैस प्लांट बनाने का काम जल्द ही शुरू होने को है। यह प्लांट कानोता स्थित हिंगोनिया गौशाला में बनाया जाएगा। इस गोबर गैस प्लांट में रोजाना सौ मीट्रिक टन से अधिक गोबर का उपयोग किया जाएगा। जिसके बाद इससे बनने वाली गैस का इण्डियन ऑयल वितरण करेगा।
READ MORE : बिहार में चमकी के कहर के बाद राजस्थान में अलर्ट, चिकित्सा मंत्री ने जारी किए निर्देश..सैंकड़ों बच्चों की ले चुका है ‘जान’

जानें क्या रहेंगी खासियतें
जयपुर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा गोबर गैस प्लांट
100 मीट्रिक टन गोबर से रोजाना तैयार होगी पांच टन गैस
एक नामी कम्पनी के सहयोग से तैयार होगा आधुनिक गोबर गैस प्लांट
32 करोड की लागत से दस एकड़ जमीन में तैयार होगा प्लांट
हिंगोनिया गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक बड़ा कदम
READ MORE : Lok Sabha Speaker बनने के बाद Om Birla का पहला संबोधन, यहां देखें उद्बोधन की 10 बड़ी बातें


हिंगोनिया गौशाला में बनने वाली गोबर गैस का वितरण इण्डियन ऑयल करेंगा। इस प्लांट में 4 से 5 टन गैस का उत्पादन होगा। हिंगोनिया गौशाला में वर्तमान में करीब 24 हजार से अधिक गौवंश है। ऐसे में गायों के गोबर का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। इस गोबर को हिगोंनिया प्रशासन किसानों को नाममात्र की राशि लेकर वितरित करता था। लेकिन अब जब नगर निगम लगातार हिंगोनिया गौशाला के खर्चो से हाथ खींच रहा है तो गौशाला प्रशासन ने आर्थिंक परेशानी से निजात पाने के लिए यह योजना बनाई है।
गोबर गैस के उत्पादन से हिंगोनिया प्रशासन को आय बढ़ेगी और उसे गायों की देखभाल करने के लिए सरकारी तंत्र पर निर्भर नहीं रहना होगा। अभी नगर निगम गौशाला प्रशासन को प्रति गाय 47 रुपए व बछड़े के 35 रुपए देता है। लेकिन इसके बावजूद भी यहा के हाल खराब है। कुछ दिन पहले ही चारे की कमी के चलते भूख से कई गायों की मौत हो गई थी। वर्तमान में भी नगर निगम पर गौशाला प्रशासन का करीब तीन करोड़ रुपए बकाया चल रहा है।

गोबर गैस प्लांट के निर्माण पर करीब 32 करोड रुपए की राशि खर्च होगी। इसके निर्माण में एक नामी ऑयल कम्पनी हिंगोनिया प्रशासन का सहयोग कर रही है। 10 एकड़ जमीन पर तैयार होने वाला यह गोबर गैस प्लांट आधुनिकत्तम तकनीकि से युक्त होगा। देश में सबसे बड़ा गोबर प्लांट सेलम तमिलनाडु में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो