- पर्यटन विभाग होली, दीपावली और अन्य बडे तीज त्योहारों की ब्रांडिंग और प्रचार प्रसार करे- आरटीडीसी दोनों बडे़ त्योहारों पर होटल बुक कराने वाले मेहमानों के लिए विशेष पैकेज तैयार करे - होटलों में होलिका दहन, धुलंडी उत्सव और दीपावली पर लक्ष्मी पूजन और दीपोत्सव जैसे आयोजन करे- दोनों ही त्योहारों पर होटलों की विशेष सजावट की जाए
कई राज्यों से आते हैं सैलानी त्योहारी पर्यटन के लिए राजस्थान पूरे देश में कोरोना से सबसे सुरक्षित राज्य माना गया है। दूसरी ओर यहां बडे होटल और रिसोर्ट काफी संख्या में हैं। दोनों ही त्टोहारों पर बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और प. बंगाल से लोग यहां होली और दीपावली मनाने के लिए आने लगे हैं। इसलिए अब पर्यटन विभाग इन दोनों ही त्योहारों से आरटीडीसी के लिए कमाई के नए रास्ते खोल सकता है।
मिल गया है पर्यटन उद्योग का दर्जामुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के पर्यटन को उद्योग का दर्जा दे दिया है। एक दो दिन में उद्योग के दर्जे की अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। इस दर्जे के तहत राज्य के पर्यटन व्यवसाय को जो रियायतें मिलेंगी वही रियायतें आरटीडीसी के होटलों को भी मिलेंगी। ऐसे में आरटीडीसी के होटलों की ब्रांडिंग होती है तो यह बंद होने जैसी स्थित में पहुंचे होटलों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगा।
होली पर जयपुर के निजी होटलों में नो-रूम की स्थितिइस बार होली पर कोरोना को लेकर सभी तरह के प्रतिबंध राज्य में हट चुके थे। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में लोग होली मनाने जयपुर आए और चार दिन तक सभी निजी होटल बुक होने के बाद यहां नो-रूम की स्थिति हो गई। निजी होटल भी इस त्योहार को कैश कराने में पीछे नहीं रहे।
उद्योग का दर्जा मिलने के बाद ये होंगे फायदे - बिजली के बिल व्यावसायिक की जगह औद्योगिक श्रेणी के जारी होंगे- समय-समय पर उद्योगों के लिए जारी होने वाली रियायतें भी पर्यटन व्यवसाय को मिलेंगी
- होटलों के लिए जमीन आवंटन को लेकर सहूलियतें मिलेंगी त्योहारों की हो ब्रांडिंग राज्य के पर्यटन को अब जल्द ही उद्योग का दर्जा मिल जाएगा। राज्य में होली और दीपावली जैसे बडे त्योहार नए तरह के पर्यटन की दिशा राजस्थान पर्यटन के लिए दिखा रहे हैं। पर्यटन विभाग होली, दीपावली, गणगौर व अन्य तीज-त्योहारों की ब्रांडिंग करे तो घरेलू पर्यटकों से ही राजस्थान का पर्यटन नई ऊंचाइयों को छुएगा।- रणविजय सिंह, संयुक्त सचिव होटल एंड रेस्टाेरेंट एसोसिएशन,राजस्थान