scriptपर्यटन में पिछड़ा राजस्थान, घरेलू पर्यटन में गुजरात ने पछाड़ा तो विदेशी पर्यटकों के लिहाज से भी एक पायदान का नुकसान | Rajasthan Tourism: losing their tourists | Patrika News

पर्यटन में पिछड़ा राजस्थान, घरेलू पर्यटन में गुजरात ने पछाड़ा तो विदेशी पर्यटकों के लिहाज से भी एक पायदान का नुकसान

locationजयपुरPublished: Jul 01, 2016 09:09:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

घरेलू पर्यटकों के लिहाज से राजस्थान को अब गुजरात ने भी पछाड़ दिया है। वहीं विदेशी पर्यटकों के मामले में भी राजस्थान को भारी झटका लगा है।

कभी देशी-विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा सूची में शामिल राजस्थान निचले पायदान पर खिसक गया है। घरेलू पर्यटकों के लिहाज से राजस्थान को अब गुजरात ने भी पछाड़ दिया है। वहीं विदेशी पर्यटकों के मामले में भी राजस्थान को भारी झटका लगा है। रणबांकुरों की भूमि पर किले, हवेली और बाघ देखने आ रहे विदेशियों ने अब राजस्थान के मुकाबले अन्य राज्यों का रूख कर लिया है। विदेशी पर्यटकों की कम आवक की वजह से राजस्थान इस श्रेणी में पांचवें से फिसलकर छठे पायदान पर जा टिका है।





2015 में 143.2 करोड़ घरेलू पर्यटक


पर्यटन मंत्रालय की ओर से जारी देशी-विदेशी पर्यटकों की आवक के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2015 के दौरान 143.2 करोड़ घरेलू पर्यटकों ने विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का भ्रमण किया, जबकि वर्ष 2014 में यह संख्या 128.28 करोड़ थी। इस श्रेणी में तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश प्रथम एवं द्वितीय पायदान पर बरकरार रहे। कर्नाटक एवं महाराष्ट्र को पीछे छोड़कर आंध्र प्रदेश तीसरे पायदान पर तथा कर्नाटक एवं महाराष्ट्र चौथे व पांचवें स्थान पर रहे।




इसी तरह तेलंगाना, मप्र और पश्चिम बंगाल पहले की तरह छठे, 7वें और 8वें पायदान पर रहे। गुजरात, राजस्थान को पछाड़ नौवें पायदान पर पहुंचने में सफल रहा।






‘सलमान’ नहीं फिर भी ‘बजरंगी भाईजान’ बन सोनू को 6 साल बाद पहुंचाया स्वदेश




घरेलू पर्यटक : गुजरात ने पछाड़ा


तमिलनाडु 33.35
यूपी 20.49
आंध्रप्रदेश 12.16
कर्नाटक 11.99
महाराष्ट्र 10.34
तेलंगाना 9.45
मध्यप्रदेश 7.8
प.बंगाल 7.02
गुजरात 3.63
राजस्थान 3.52

(वर्ष 2015, आंकड़े करोड़ में)




विदेशी पर्यटक : 5वें से छठे स्थान पर पहुंचे


तमिलनाडु 46.8
महाराष्ट्र 44.1
उत्तर प्रदेश 31
दिल्ली 23.8
प.बंगाल 14.9
राजस्थान 14.8
केरल 9.8
बिहार 9.2
कर्नाटक 6.4
गोवा 5.4

(वर्ष 2015, आंकड़े लाख में)





Video:मांडल पंचायत समिति भूल गई दो प्रधान






2015 में 2.33 करोड़ विदेशी पर्यटक


विदेशी पर्यटकों की दृष्टि से देखें तो वर्ष 2015 के दौरान 2.33 करोड़ विदेशी पर्यटकों ने देश का भ्रमण किया, जबकि वर्ष 2014 में यह संख्या 2.23 करोड़ थी। इस श्रेणी में पश्चिम बंगाल ने राजस्थान को एक स्थान नीचे खिसकने के लिए मजबूर कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो