जयपुर

मंत्रियों की गपशप से नाराज अध्यक्ष बोले—ताले लगवा दूंगा चैंबर पर

राजस्थान विधान सभा के बजट सत्र में अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के तीखे तेवर लगातार जारी हैं। अध्यक्ष डॉ जोशी हर हाल में सदन को नियम और कायदों से चलाना चाहते हैं

जयपुरFeb 14, 2020 / 08:21 am

PUNEET SHARMA

rajasthan vidhan sabha

मंत्रियों की गपशप से परेशान अध्यक्ष बोले—ताले लगवा दूंगा चैंबर पर
जयपुर।
राजस्थान विधान सभा के बजट सत्र में अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के तीखे तेवर लगातार जारी हैं। अध्यक्ष डॉ जोशी हर हाल में सदन को नियम और कायदों से चलाना चाहते हैं। गुरुवार को शून्यकाल में विधायकों के साथ गपशप के दौरान बात कर रहे मंत्रियों का यह रवैया अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी को रास नहीं आया और पिफर उन्होंने अपने तीखे तेवर दिखाए।
अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने तल्ख अंदाज में मंत्रियों को सख्त हिदायत दी कि आप यहां बैठ कर बात कर रहे हैं। आपके चैंबर पर ताला लगवा दूं क्या। अध्यक्ष की नसीहत के बाद मंत्री और विधायकों में सन्नाटा छा गया और िफर शून्यकाल की कार्यवाही चली।
इससे पहले भी विधायक और मंत्रियों के आचरण को लेकर अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने कह दिया था कि वे खुद इस कुर्सी पर खुद को प्रताडित महसूस कर रहे हैं।

Hindi News / Jaipur / मंत्रियों की गपशप से नाराज अध्यक्ष बोले—ताले लगवा दूंगा चैंबर पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.