7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : दीपावली के बाद आज सवेरे जयपुर में मौसम का मिजाज नजर आया ठंडा, बढ़ेगा सर्दी का जोर

दीपावली के बाद आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज ठंडा नजर आया। तापमान में गिरावट से आज सवेरे जल्द घर से निकलने वाले लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। वहीं दिन में अभी तेज धूप आमजन को परेशानी करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में गिरावट से सर्दी का जोर बढ़ेगा।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Oct 23, 2025

– मौसम विभाग ने दी आगामी दिनों में सर्दी बढ़ने की चेतावनी

जयपुर। दीपावली के बाद आज सवेरे राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज ठंडा नजर आया। तापमान में गिरावट से आज सवेरे जल्द घर से निकलने वाले लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। वहीं दिन में अभी तेज धूप आमजन को परेशानी करेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान में गिरावट से सर्दी का जोर बढ़ेगा। वहीं आज प्रदेश के कई तापमान में न्यूनतम तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास हुआ। प्रदेश के पूर्वी अंचल, मेवाड़ अंचल व रेगिस्तानी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे मौसम का मिजाज ठंडा नजर आया। गुलाबी नगर के बाहरी ​इलाकों में लोगों को अलसुबह सर्दी का अहसास हुआ। आज जयपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। कोटा जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प​श्चिमी रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूतनम तापमान 21 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। शेखावाटी अंचल के सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा तो दिन में अ ​धिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में रात के पारे में गिरावट आई है। इससे रात में सर्दी का अहसास बढ़ रहा है। वहीं दिन में अभी मौसम का मिजाज गर्म बना रहने की संभावना है।