scriptफिर बदलेगा मौसम का मिजाज! रात में पुरवाई हवा ने बढ़ाई ठिठुरन | Rajasthan Weather Change Again, Cold Rise In Many Cities | Patrika News

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! रात में पुरवाई हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

locationजयपुरPublished: Feb 15, 2018 04:58:19 pm

Submitted by:

dinesh

प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में रात के तापमान में हुई आंशिक गिरावट…

cold weather in ajmer

weather report

जयपुर। उत्तर पूर्व के कुछ इलाकों को छोडकऱ प्रदेश के शेष भागों में मौसम शुष्क रहने पर सर्दी के तेवर नर्म पडऩे लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में पुरवाई हवा के असर से सुबह शाम में मौसम का मिजाज सर्द रहने की संभावना जताई है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में छितराए बादलों की आवाजाही रही, लेकिन तेज रफ्तार से बही पुरवाई हवा से सुबह शाम में मौसम सर्द रहा है।
फिर से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी राज्य जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले सप्ताह फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में भी मौसम के मिजाज में आंशिक बदलाव होने की उम्मीद है और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन दिन में मौसम में गर्माहट बढऩे की उम्मीद है।
यहां ठंडा रहा मौसम
बीती रात सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। राजधानी में आज सुबह हवा की रफ्तार थमी रहने के बाद भी मौसम का मिजाज ठंडा रहा। आज शहर में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सुबह नौ बजे दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज आसमान साफ रहने व दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने पर दिन में सर्दी के तेवर नरम रहने की संभावना है।
सर्दी-कोहरे से अटकी ट्रेनों का शुरू हुआ संचालन
उत्तरी राज्यों में कोहरे और सर्दी के चलते बीते ढाई माह से रद्द रही ट्रेनों का संचालन रेलवे ने बुधवार से बहाल कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ अब भी रोजाना निर्धारित समय से देरी से चल रही ट्रेनों के कारण रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में रद्द रही दस ट्रेनों का संचालन रेलवे ने बुधवार से शुरू कर दिया है वहीं आज जोन में पांच ट्रेनें करीब चार घंटे तक देरी से चल रही हैं। रेलवे कंट्रोल रूम के अनुसार आज जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट 4 घंटे 30 मिनट देरी से जोधपुर से रवाना हुई। पटना-अजमेर, हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट 2 घंटे 30 मिनट, वाराणसी-जोधपुर मरुधर 2 घंटे और सियालदाह-अजमेर 1 घंटे 30 मिनट देरी से चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो