scriptराजस्थान मौसम: चूरू दुनिया की तीसरा गर्म शहर, मौसम विभाग ने 20 शहरों में जारी की चेतावनी | Rajasthan weather Churu Temperature IMD Alert | Patrika News

राजस्थान मौसम: चूरू दुनिया की तीसरा गर्म शहर, मौसम विभाग ने 20 शहरों में जारी की चेतावनी

locationजयपुरPublished: May 27, 2020 08:15:21 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

लगातार दूसरे दिन प्रदेश का चूरू शहर दुनिया में गर्म शहरों में शामिल रहा। बुधवार को चूरू दुनिया के तीसरे गर्म शहर के रूप में शामिल रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 49.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरूवार को चूरू दुनिया का पहला गर्म देश दर्ज किया गया था।

Rajasthan weather Churu Temperature IMD Alert

लगातार दूसरे दिन प्रदेश का चूरू शहर दुनिया में गर्म शहरों में शामिल रहा। बुधवार को चूरू दुनिया के तीसरे गर्म शहर के रूप में शामिल रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 49.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरूवार को चूरू दुनिया का पहला गर्म देश दर्ज किया गया था।

जयपुर। लगातार दूसरे दिन प्रदेश का चूरू शहर दुनिया में गर्म शहरों में शामिल रहा। बुधवार को चूरू दुनिया के तीसरे गर्म शहर के रूप में शामिल रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 49.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुरूवार को चूरू दुनिया का पहला गर्म देश दर्ज किया गया था।
वहीं बीकानेर में 48 डिग्री और गंगानगर में 48.9 डिग्री दर्ज किया गया। दुनिया में गर्म शहरों में पहला नंबर पाकिस्तान का नबावशाह 50.6 डिग्री के साथ शामिल हुआ। वहीं, दूसरा नंबर जेकोवाबाद 50 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर शामिल हुआ। प्रदेश में 19 शहर बुधवार को 45 डिग्री से अधिक दर्ज किए गए। मौसम विभाग ने गुरूवार 20 शहरों में लू चलने की चेतावनी के साथ ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार से आंधी और बारिश की चेतावनी दी है।
आसमान से बरसती आग के सामने आमजन पस्त नजर आया। वहीं दिन में शहर की सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम नजर आई। राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली उत्तर पश्चिमी हवा से मौसम शुष्क रहा। सूर्योदय के साथ ही शहरवासियों को गर्मी का अहसास हुआ और सुबह नौ बजे ही शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।
हाड़ौती अंचल की धरा को नौतपा तपा रहा है। नौतपा की शुरुआत ही लोगों को जमकर झुलसा रही है। दिन में प्रचंड गर्मी के साथ ही रातें भी गर्म हो गई हैं। धरती भी तवे के भांति तप रही। कोटा में बुधवार का दिन सबसे गर्म दिन रहा। पारा 47 से पार पहुंच गया। भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल-बेहाल रहा। लू के थपेड़ों के बीच लोगों को सफर करना पड़ा। दोपहर में टंकियों का पानी गर्म होकर उबलने लगा। कोटा में सुबह से ही तेज गर्मी का असर रहा।
बीकानेर में 48 डिग्री पर पहुंचा पारा
बीकानेर. इस साल गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले वर्ष 2016 में 19 मई को बीकानेर में अधिकतम तापमान 49.5 डिग्री सेल्सियस व पिछले वर्ष 30 मई को अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले साल 30 मई तक 47 डिग्री तक तापमान पहुंचा था। वहीं इस बार तापमान 48 डिग्री पहुंच गया है। अब तो आलम यह है कि शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भीषण गर्मी व लू के थपेड़े तेज हो रहे हैं। मई माह में ही गर्मी अपना विकराल रूप दिखा रही है। बुधवार सुबह 11 बजे तक ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 31.8 तथा अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह रहा प्रदेश का तापमान

बीकानेर 48
चूरू 49.6

गंगानगर 48.9
अजमेर 44

जयपुर 44.8
कोटा 47.2

डबोक 42.2
बाड़मेर 45.9

जैसलमेर 46.1
जोधपुर 42.7

सीकर 45.2
फतेहपुर 45.2

नागौर 45
भीलवाड़ा 45.5

टोंक 46
फलोदी 45.8
चित्तौडगढ़़ 45.5
दौसा 45

प्रतापगढ़ 45
बूंदी 47

झुंझुनूं 47.5
बांसवाड़ा 44

बाड़मेर 45.4

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो