scriptRajasthan Weather Update: हवाओं का रूख बदलने से बदल रहा मौसम का मिजाज | rajasthan weather forecast 13 october 2020 | Patrika News

Rajasthan Weather Update: हवाओं का रूख बदलने से बदल रहा मौसम का मिजाज

locationजयपुरPublished: Oct 13, 2020 12:50:21 pm

Submitted by:

santosh

Rajasthan Weather Update: मौसम के बदले मिजाज के बीच अक्टूबर का दूसरा सप्ताह खत्म होने को है। मानसून की विदाई के बाद अब हवाओं का रुख बदलना शुरू हो गया है।

weather

weather

जयपुर। Rajasthan Weather Update: मौसम के बदले मिजाज के बीच अक्टूबर का दूसरा सप्ताह खत्म होने को है। मानसून की विदाई के बाद अब हवाओं का रुख बदलना शुरू हो गया है। इससे सुबह-शाम जरूर हल्की ठंड महसूस हाेने लगी है लेकिन दिन में तीखी धूप से गर्मी आमजन को परेशान कर रही है। कुछेक जगहों पर दिन रात के तापमान की बात की जाए तो इसमें 20 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखने को मिल रहा है।

यहां का तापमान अब भी अधिक
बीते एक महीने की बात की जाए तो प्रदेश में बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में पारा 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहने से दिन में अभी भी पंखे, कूलर, एसी चल रहे हैं। इसके अलावा काेटा, चूरू में सामान्य से 4 डिग्री नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट चूरू में 4.5 और काेटा में 4.1 डिग्री सेल्सियस रही। जबकि फलाैदी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री अधिक यानि 28.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

प्रमुख जगहों का तापमान
अजमेर का अधिकतम तापमान 36.4, न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। जयपुर का अधिकतम तापमान 35.8, न्यूनतम तापमान 20.3, कोटा का अधिकतम तापमान 36.5, न्यूनतम तापमान 20.0, बाड़मेर का अधिकतम तापवमान 40.6, न्यूनतम तापमान 22.6, बीकानेर का अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऐसे समझें
मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर की शुरुआत से नवंबर मध्य तक पश्चिम से तेज हवाएं चलनी शुरू हो जाती है। ये जब उत्तरी व पूर्वी भारत की तरफ जाती है तो वहां बर्फबारी होती है। इसके बाद उत्तरी व पूर्वी भारत से हवाएं चलती हैं, जो ठंडक लेकर राजस्थान की तरफ आती है। इसके बाद तापमान में गिरावट का दौर तेजी से होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो