scriptराजस्थान मौसम अपडेट: 20 जनवरी से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ | rajasthan weather forecast 17 january 2020 | Patrika News

राजस्थान मौसम अपडेट: 20 जनवरी से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

locationजयपुरPublished: Jan 17, 2021 01:26:47 pm

Submitted by:

santosh

20 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। अरब सागर से आ रही नमी के चलते रात के तापमान में मामूली बढ़त होगी।

rajasthan_weather.jpg

जयपुर। शीतलहर और ठंड के प्रकोप से आमजन को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लगातार पारे में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है, इसके साथ ही प्रदेशभर में विभिन्न जगहों पर कोहरा छाने से जनजीवन काफी प्राावित हो रहा है। प्रदेश में शनिवार रात को फतेहपुर फिर सबसे ठंडा रहा, बीते 48 घंटे में पारे में छह डिग्री की गिरावट के बाद रात का पारा 0.7 डिग्री जमाव बिंदु के नजदीक दर्ज किया गया।

शीतलहर चलने के साथ ही कड़ाके की सर्दी रही। वहीं जयुपर का तापमान रविवार सुबह 12 डिग्री दर्ज किया गया, गलन भरी सर्दी के साथ ही शीतलहर चली। जोबनेर का रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा माउंटआबू, सीकर, श्रीगंगानगर, चूरू, पिलानी, फलौदी सबसे ठंडी जगहों में शुमार है। मौसम साफ रहने से सूर्यदेव निकल रहे हैं, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल रही है। इधर मौसम विभाग ने सीकर, झुंझुनू , चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में आज दिनभर घना कोहरा छाने के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बर्फीली हवाओं के रूख, हिमपात के कारण रात का तापमान बढऩे का नाम नहीं ले रहा है। अगले सप्ताह से मौसम में थोड़ी गर्माहट आने के आसार रहेंगे। मौसम विभाग जयपुर केंद्र के प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि अरब सागर से आ रही नमी के चलते उत्तरी हवा में थोड़ा बदलाव हुआ है। अब उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही है। 20 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। अरब सागर से आ रही नमी के चलते रात के तापमान में मामूली बढ़त होगी। रात के तापमान में अगले सप्ताह से तीन डिग्री तक का इजाफा देखने को मिल सकता है।

प्रदेश में बीती रात फतेहपुर के बाद चूरू और पिलानी सबसे ठंडे रहे। शनिवार रात को माउंटआबू का तापमान तीन डिग्री बढ़कर 3.4 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया। वहीं फतेहपुर का तापमान 0.7 डिग्री, चूरू का 1.9,गंगानगर का 2.5,पिलानी का 1.5, सीकर का 7.5, जैसलमेर का 6.1, बीकानेर का 6.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान प्रदेश में अजमेर का 27.9, बाड़मेर का 30.4 डिग्री, जोधपुर का 29.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिन के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चूरू के दिन और रात के तापमान में 19 डिग्री का अंतर देखने को मिला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो