scriptराजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश के लिए 23 सितंबर तक यलो अलर्ट जारी | Rajasthan weather forecast 20 september 2020 | Patrika News

राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश के लिए 23 सितंबर तक यलो अलर्ट जारी

locationजयपुरPublished: Sep 20, 2020 10:36:06 am

Submitted by:

santosh

राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में मानसून के मेघ मेहरबान नहीं होने से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।

rain_in_rajasthan.jpg

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में मानसून के मेघ मेहरबान नहीं होने से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को भी कई जिलों में बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में सक्रिय एक तंत्र के कारण मानसून की विदाई नहीं हुई है। बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर जिले में मेघ गर्जन के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी जयपुर में रविवार सुबह भी तेज धूप निकलने के साथ आमजन गर्मी से त्रस्त रहे। सुबह का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कल यह 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

23 सितंबर तक के लिए अलर्ट:
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का दौर 23 सितम्बर तक जारी रह सकता है। विभाग ने 23 सितम्बर तक प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें दक्षिण पूर्वी राजस्थान के जिले शामिल हैं। प्रदेश से इस बार मानसून की विदाई में देरी हो गई है। सितंबर के अंत तक प्रदेश से मानूसन की विदाई होना तय है।

यहां हुई बारिश:
आज सुबह तक बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 40, जगपुरा में 23, बांसवाड़ा में 20, बारां में 19, बीकानेर में 16, चितौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 66, डूंगला में 27, डूंगरपुर के निथवा में 25, गणेशपुर में 33, जयपुर के चौमूं में 40, झालावाड़ के असनावार में 40, प्रतापगढ़ में 40, नाथद्वारा में 23, उदयपुर के लसाड़िया में 67, कानौद में 50 एमएम बारिश दर्ज की गई।

श्रीगंगानगर में पारा 40 डिग्री के पार:
प्रदेश में शनिवार को श्रीगंगानगर सबसे गर्म क्षेत्र रहा। यहां दिन का पारा 40.4 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं चुरू का 39.2, बीकानेर का 39.0, फलौदी का 39.2, वनस्थली का 37.6, पिलानी का 38.5 , जैसलमेर का 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए जिससे लोग गर्मी से त्रस्त रहे।

सामान्य रहा मानसून:
विदाई की बेला में फिर से सक्रिय हुआ मानसून प्रदेश में कोई चमत्कार नहीं दिखा पाया। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र प्रदेश को भिगो नहीं सका। हर साल 17 सितंबर के आसपास मानसून विदाई लेना शुरू कर देता है। इस बार प्रदेश में मानसून सामान्य रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो