हवाओं के रुख से बदल रहा पल-पल मौसम का मिजाज, फतेहपुर का पारा पहुंचा जमाव बिंदु के नजदीक
पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के बदले रुख से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे प्रदेशवासियों को पारे से ज्यादा राहत नहीं मिल रही है।

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के बदले रुख से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे प्रदेशवासियों को पारे से ज्यादा राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को 10 से ज्यादा जगहों पर रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। हालांकि दिन का तापमान हालांकि अब दो से तीन डिग्री अधिक बढ़ा हुआ दर्ज किया जा रहा है, लेकिन सर्द हवाओं का दौर सुबह, दिन और शाम को लगातार हावी है।
इससे गलन भरी सर्दी लोगों को ठिठुरन का एहसास करवा रही है। जयपुर समेत गंगानगर, सीकर, पिलानी, चूरू, भीलवाड़ा , माउंटआबू, डबोक और जोबनेर में सबसे ज्यादा सर्दी का असर बरकरार है। कई जगहों पर घना कोहरा भी हावी हो रहा है। दृश्यता कम होने की वजह से वाहनचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी से बचने के लिए जगह.-जगह लोग अलाव जलाकर तापते हुए नजर आए।
चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग जयपुर केंद्र के मुताबिक जयपुर सहित अन्य जगहों पर मौसम साफ रहने के साथ सुबह और शाम को तेज शीतलहर की संभावना रहेगी। खासतौर पर यह मौसम खेती, किसानी के लिए फायदेमंद होता है। खासकर चना, गेहूं, मटर, आलू, टमाटर आदि की फसल को इस सर्दी से फायदा होगा।
बढ़ा सुबह का तापमान
जयपुर का गुरूवार सुबह का तापमान फिर तीन डिग्री बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्द हवाओं का दौर जारी है। जोबनेर का तापमान बुधवार रात का दो डिग्री लुढ़ककर 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही आसपास की जगहों पर हल्का कोहरा छाया रहा। सीकर के फतेहपुर सहित अन्य जगहों पर आज सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा।
जनवरी के अंत तक कोहरा पूरी तरह से हावी होगा, इसके बाद तापमान में गिरावट और कोहरे से निजात मिलना शुरू होगी। बीते 48 घंटे में फतेहपुर का तापमान 6.4 डिग्री लुढ़का। वहीं बीते 24 घंटे में फतेहपुर का तापमान फिर एक बार जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच चुका है। बीती रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस जमाव बिंदु के नजदीक दर्ज किया गया। जिससे फसलों पर ओस की बूंदें जम गई।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज