scriptराजस्थान मौसमः माउंट आबू में पारा फिर शून्य पर, अगले तीन दिन में तापमान और गिरने की संभावना | rajasthan weather forecast 24 january 2021 | Patrika News

राजस्थान मौसमः माउंट आबू में पारा फिर शून्य पर, अगले तीन दिन में तापमान और गिरने की संभावना

locationजयपुरPublished: Jan 24, 2021 08:16:16 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज रविवार से बदल गया। पिछले तीन दिन में दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं रविवार को एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई।

rajasthan weather forecast 24 january 2021

पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज रविवार से बदल गया। पिछले तीन दिन में दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं रविवार को एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई।

जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज रविवार से बदल गया। पिछले तीन दिन में दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था, वहीं रविवार को एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई। कई जिले कोहरे और शीतलहर के आगोश में रहे। चौदह जिलों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं माउंट आबू में पारा छह डिग्री गिरकर शून्य पर पहुंच गया। कई जिलों में रात के तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। कई जिलों सुबह 10-11 बजे तक कोहरा छाया रहा। ठंड में गलन का अहसास रहा। दोपहर में तेज धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं के कारण दिन में तेज सर्दी रही। सूरज ढलते ही गलन बढ़ती गई।
इधर मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के दौरान प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में रहेंगे। न्यूनतम तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट और संभव है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक आर. एस. शर्मा ने बताया कि उत्तर भारत से एक पश्चिमी विक्षोभ गुजरने से राज्य में उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू हो चुका है। आगामी तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। उत्तरी राजस्थान के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। शेखावटी संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान एक बार पुन: 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज होगा। 25-26 जनवरी के दौरान उत्तरी राजस्थान के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की भी संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो