scriptमौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ का असर, लगातार तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी | rajasthan weather forecast 30 november 2020 | Patrika News

मौसम अपडेट: पश्चिमी विक्षोभ का असर, लगातार तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी

locationजयपुरPublished: Nov 30, 2020 02:50:13 pm

Submitted by:

santosh

पश्चिमी विक्षोभ से बदले मौसम के कारण प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

winter_in_rajasthan_2020.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर.पश्चिमी विक्षोभ से बदले मौसम के कारण प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि बुधवार तक मौसम शुष्क रहने से शीतलहर चलेगी। चूरू, बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर सहित आसपास के अन्य जिलों में रात का तापमान गिरेगा।

माउंट आबू में रविवार को तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवंबर के आखिरी 10 दिनाें में 8 बार पारा जमाव बिंदु के करीब पहुंच चुका है, ओस की बूंदें बर्फ बन रही हैं। माउंट में पिछले 10 सालाें के मुकाबले इस बार नवंबर के महीने में तापमान 0 डिग्री तक पहुंचा और बर्फ भी जमी।

माउंट आबू का तापमान 2.0 डिग्री
राजधानी जयपुर का न्यूनतम तापमान रविवार रात का 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें 0.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम तापमान माउंटआबू का 2.0 डिग्री, चूरू का 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं आगामी शीत ऋतु के लिए दिसंबर से फरवरी तक पश्चिमी राजस्थान में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.17 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने की ज्यादा उम्मीद है। पूर्वी राजस्थान में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.52 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने उम्मीद है।

अगले दो महीने रहेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिसम्बर-जनवरी में बीते साल के मुकाबले अधिक सर्दी पड़ेगी। पहाड़ी इलाकाें में बर्फबारी हाेने से नवंबर में ही शीतलहर जारी है। शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट हाे रही है। इस बार समुद्र में ला नीना का प्रभाव रहने से ठंड पहले से ज्यादा पड़ेगी। राजधानी में दिसम्बर के दूसरे-तीसरे हफ्ते में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो