Rajasthan Weather: फलौदी में पारा 35 डिग्री, तपाने लगी गर्मी, लोगों ने उतारे स्वेटर-जैकेट
प्रदेश में ऋतु परिवर्तन के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन और रात के तापमान में इजाफा होने लगा है। वातावरण की नमी कम हो रही है। इधर मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

जयपुर। प्रदेश में ऋतु परिवर्तन के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन और रात के तापमान में इजाफा होने लगा है। वातावरण की नमी कम हो रही है। इधर मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढोतरी होगी। फलौदी में तो तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। इसके पीछे गर्म प्रदेशों से आने वाली हवाओं के कारण बताया जा रहा है। अभी स्थिति यह है कि दोपहर में गर्मी चुभने लग गई है। लोग छांव की तलाश करने लगे। गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या, खान-पान बदल गया है। लोगों ने जैकेट, स्वेटर व अन्य गर्म कपड़े उतार कर रख दिए हैं। शाम के बाद ही हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से दिन और रात के तापमान में दो-दो डिग्री तक की वृद्धि होगी। कई जिलों में तापमान चार डिग्री तक बढ़ सकता है।
एक बार फिर आ सकती है सर्दी..!
ऋतु परिर्वितत हो रही है, लेकिन इसी बीच एक बार फिर से सर्दी लौट सकती है। माह के अंत या मार्च की शुरु में एक विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिससे बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है।
जिलों में तापमान तीस पार.....
जिला ------- अधिकतम तापमान -- न्यूनतम तापमान
अजमेर -------- 31.3 ---------- 13.3
जयपुर --------- 30.8 ---------- 13.0
कोटा ---------- 29.8 -------- 11.6
डबोक ---------- 29.2 -------- 10.0
बाड़मेर ---------- 34.5 ------- 16.7
जैसलमेर --------- 33.2 -------- 13.5
बीकानेर ---------- 33.7 --------- 15.7
चुरू -------------- 32.7 --------- 9.2
श्रीगंगानगर --------- 29.5 --------- 10.1
भीलवाड़ा ----------- 30.8 --------- 8.0
अलवर -------------- 28.8 ---------- 12.4
पिलानी -------------- 31.9 ----------- 9.4
सीकर --------------- 29.0 ----------- 7.0
चित्तौडगढ़़ ------------ 31.4 ----------- 9.2
फलौदी --------------- 35.2 --------- 15.6
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज