scriptRajasthan Weather Update: फतेहपुर और माउंटआबू पांच डिग्री, प्रदेश में तीन डिग्री तक गिरा पारा | rajasthan weather forecast today | Patrika News

Rajasthan Weather Update: फतेहपुर और माउंटआबू पांच डिग्री, प्रदेश में तीन डिग्री तक गिरा पारा

locationजयपुरPublished: Nov 01, 2020 07:14:50 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

उत्तरी हवाओं के असर के चलते प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हुई है। प्रदेश में माउंट आबू और फतेहपुर सबसे ठंडे रहे। दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया।

rajasthan weather forecast today

उत्तरी हवाओं के असर के चलते प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हुई है। प्रदेश में माउंट आबू और फतेहपुर सबसे ठंडे रहे। दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर। उत्तरी हवाओं के असर के चलते प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट हुई है। प्रदेश में माउंट आबू और फतेहपुर सबसे ठंडे रहे। दोनों जगहों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। एक दिन पहले शनिवार को फतेहपुर में न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, माउंट आबू में शनिवार को छह डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया, रविवार को एक डिग्री की गिरावट हुई।
प्रदेश के शहरों में दिन के पारे में भी दो डिग्री तक गिरावट हुई। राजधानी जयपुर में रात का पारा दो डिग्री तक गिर गया। शहर में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी हवाओं के असर के चलते दिवाली तक तापमान ऐसे ही रहेगा।
शहर : न्यूनतम तापमान डिग्री में
फतेहपुर : 5

माउंट आबू : 5
चूरू : 8.7

भीलवाड़ा : 10.4
पिलानी : 11.3

चित्तौडगढ़ : 11.2
डबोक : 11.4

कोटा : 13.6
गंगानगर : 13.9

जयपुर : 14.7
अजमेर : 14.5
एरनपुरा : 14.8
बूंदी : 16

सवाईमाधोपुर : 16.4
जोधपुर सिटी : 16

जैसलमेर : 16.8
बीकानेर : 17.6

बाड़मेर : 18.3
फलौदी : 18.4

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो