बारां. शहर समेत जिले में बुधवार शाम को आधे से पौन घंटे तक छितराई बारिश हुई। कई जगह चने के आकार के ओले भी गिरे। बाद में ठंडी हवाएं चलती रही। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली। बारां शहर में शाम करीब साढ़े पांच बजे तेल फैक्ट्री क्षेत्र में तेज हवा के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया था। बारिश के दौरान मोटे छींटे गिरने से एकबारगी ओलावृष्टि का अहसास हुआ। तेल फैक्ट्री क्षेत्र में देर के लिए बैर के आकार के ओले भी गिरे। बारिश का दौर लगभग साढ़े छह बजे तक चला। इसके बाद हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं करौली में अचानक बिगड़ा और पहले धूल भरी हवा चली फिर बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे।