scriptराजस्थान मौसम: कहीं ओले गिरे तो कहीं बारिश, हल्की सर्दी का एहसास | Rajasthan Weather Forecast Today ole and rain 21 february 2020 | Patrika News

राजस्थान मौसम: कहीं ओले गिरे तो कहीं बारिश, हल्की सर्दी का एहसास

locationजयपुरPublished: Feb 21, 2020 08:01:48 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

प्रदेश में कई जगह गुरुवार रात मौसम बदला। इस दौरान कुछ जगह हल्की बरसात हुई तो ओले भी गिरे। इसका असर शुक्रवार सुबह देखने को मिला।

राजस्थान मौसम: कहीं ओले गिरे तो कहीं बारिश, हल्की सर्दी का एहसास

फाइल फोटो

जयपुर। प्रदेश में कई जगह गुरुवार रात मौसम बदला। इस दौरान कुछ जगह हल्की बरसात हुई तो ओले भी गिरे। इसका असर शुक्रवार सुबह देखने को मिला। सुबह 10 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। अलवर जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बरसात हुई। राजगढ़ के पिनान क्षेत्र में ओले भी गिरे जिससे एक बार फिर सर्दी हो गई। हनुमानगढ़ में अलसुबह आंधी के साथ बादल छाए रहे। नोहर में मूसलाधार हुई तो भादरा में हल्की बारिश हुई। इसी तरह संगरिया व टिब्बी के आसपास के क्षेत्रों में भी बरसात हुई। संगरिया क्षेत्र के ढाबां में कुछ देर के लिए चने के आकार के ओले भी गिरे।
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को कई दिनों बाद हल्की सर्दी का एहसास हुआ। इसके साथ ही तापमान में 6 डिग्री की गिरावट भी दर्ज हुई। शुक्रवार दिन का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले गुरुवार को दिन का पारा 31 डिग्री पहुंच गया था। शुक्रवार को 6 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं रात का पारा 16 डिग्री दर्ज किया गया।
शेखावाटी अंचल में शुक्रवार सुबह सात बजे तक 1.4 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चली। हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ गया। अधिकतम तापमान में आठ डिग्री और न्यूनतम पारे में 3.2 डिग्री की गिरावट आई। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी के बीच सर्द हवाएं चली। इससे दिन में भी सर्दी बनी रही। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है।
हाड़ौती अंचल में दिनभर मौसम शुष्क रहा। ठंडी हवा चलती रही। कोटा में तापमान में एक ही दिन में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 26.3 व न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बूंदी जिले में सुबह पहाडिय़ों पर कोहरा छाया रहा। बारां जिले में दिन में धूप व सुबह-शाम सर्दी बनी रही। झालावाड़ जिले में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 11 डिग्री रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो