scriptराजस्थान मौसम: ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी | rajasthan weather forecast today rain warning | Patrika News

राजस्थान मौसम: ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

locationजयपुरPublished: Dec 13, 2019 09:15:19 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

Rajasthan Weather Forecast: बादल और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को दिन का तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिर गया। दिन भर बादल छाए रहे और ठंड़ी हवा बहने और हवा में आद्रता 70 फीसदी से अधिक रही।

राजस्थान मौसम: ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, अगले 24 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
जयपुर। बादल और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को दिन का तापमान 5 से 6 डिग्री तक गिर गया। दिन भर बादल छाए रहे और ठंड़ी हवा बहने और हवा में आद्रता 70 फीसदी से अधिक रही। गुरुवार रात को कई जिलों में हुई ओलावृष्टि में फसलों को नुकसान पहुंचा।
नागौर, बीकानेर, चूरू व सीकर सहित कई जिलों में ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में जयपुर, नागौर, दौसा, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, करौली और टोंक जिलों व आसपास के क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
दौसा. जिलेभर में गुरुवार रात तेज गर्जना के साथ जगह-जगह बारिश हुई। शुक्रवार सुबह कोहरा छा गया और सर्दी का असर भी बढ़ गया। रबी की गेहूं, जौ, चने एवं सरसों की फसलों में मावठ अमृत का काम करेगी। वहीं दिनभर चली ठण्डी हवा ने लोगों को ठिठुरा कर रख दिया।
टोंक. जिले में गुरुवार रात कई स्थानों पर कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बरसात हुई। वहीं मालपुरा व पीपलू के कुछ क्षेत्रों में ओले गिरे। मावठ से किसानों के चेहरे खिल गए।

करौली. जिले में गुरुवार रात तेज बारिश हुई। इससे शुक्रवार सुबह देर तक कोहरा छाया रहा। वहीं सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया।
राजस्थान मौसम: नागौर में बिछी ओलों की चादर, सीकर में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत

सवाईमाधोपुर. शहर सहित जिलेभर में मौसम ने एकाएक पलटा खाया है। क्षेत्र के कई इलाकों में गुरुवार रात बारिश हुई। बारिश का असर अगले दिन शुक्रवार सुबह दिखाई दिया। आसमान में बादल व घना कोहरा छाया रहा।
जोधपुर में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन
जोधपुर में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 21.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया। यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था। चूरू में दिन और रात के तापमान में महज 0.8 डिग्री का अंतर रहा।
वहां रात का तापमान 12.5 और दिन का 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और दिनभर कड़ाके की सर्दी रही। श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 14.8, बीकानेर में 17.8, जयपुर में 19.5, अजमेर में 17.5, जैसलमेर में 21.5 और बाड़मेर में 23.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो