आगे क्या
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां नहीं होगी। दक्षिण पश्चिमी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 27-28 से कोटा, बारां, झालावाड, उदयपुर, बांसवाडा सहित आस-पास के इलाके में कहीं-कहीं तेज हवाओं संग बारिश होगी। पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा। मानसून के आगे बढऩे में अनुकूल मौसम के कारण प्रदेश में 27 जून से मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाएगी।
मिलिए अंजीर की खेती की 'मास्टरनी' मीरा मीणा से, इस तकनीक से कम लागत से मिल रही अच्छी आय
अधिकांश जिलों में पारा 40 पार
मौसम शुष्क होने के साथ ही शुक्रवार को गर्मी बढ़ गई। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान जैसलमेर में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में तापमान 39.1 डिग्री रहा।