script

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला, 18 से अधिक जगहों के लिए अलर्ट जारी

locationजयपुरPublished: Jan 28, 2021 12:21:56 pm

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से प्रदेश के मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं के साथ ही तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। इससे Rajasthan में कई जगह कड़ाके की सर्दी से जनजीवन काफी अस्तव्यस्त हो रहा है।

rajasthan_weather.jpg

जयपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से प्रदेश के मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं के साथ ही तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। इससे Rajasthan में कई जगह कड़ाके की सर्दी से जनजीवन काफी अस्तव्यस्त हो रहा है। उत्‍तर भारत के मैदानों और मध्‍य भारत में अगले चार दिन शुष्क हवाओं का दौरा चलेगा, इसके साथ ही फरवरी के पहले सप्ताह तक तापमान में बढ़ोतरी की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।

माउंटआबू का तापमान जमाव बिंदु पर दर्ज
प्रदेश में सबसे कम तापमान वाली जगहों में एक बार फिर बुधवार रात को माउंटआबू रहा। यहां रात का तापमान जमाव बिंदु पर दर्ज किया गया। फतेहपुर का बीती रात का तापमान न्यूनतम शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसपास की जगहों पर बर्फ की हल्की परत जम गई। वहीं सर्दी से बचने के लोगों ने अलाव, हीटर का सहारा लिया। बीते तीन दिन से पारा यहां जमाव बिंदु पर दर्ज किया गया। वहीं जोबनेर का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर का गुरूवार सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा।

यहां के लिए अलर्ट जारी
आज सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, करौली, सीकर, टोंक, उदयपुर, चूरू, भीलवाड़ा, धौलपुर, करौली, चितौड़गढ़, अलवर, भीलवाड़ा सहित अन्य जगहों पर तेज शीतलहर के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

प्रमख जगहों का तापमान
प्रदेश में बुधवार रात को माउंटआबू का तापमान माइनस तीन, भीलवाड़ा का 1.8, वनस्थली का 5.7, जयपुर का 6, पिलानी का 3.9,सीकर का 2.5, कोटा का 6.9, बूंदी का 5.6, चितौड़गढ़ का 3, डबोक का 3.2, जैसलमेर का 6.8, चूरू का 3.4, गंगानगर का 4.5, धौलपुर का 4.7 डिग्री सेल्यियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में दिन का सबसे अधिक तापमान फलौदी का 26.2, बाडमेर का 25.8, चूरू का 24, जयपुर का 22.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में सभी जगहों पर अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

ट्रेंडिंग वीडियो