scriptराजस्थान में सर्दी ने बदले तेवर, ठिठुरने लगे हाथ पैर, तापमान में आई गिरावट | Rajasthan Weather Forecast : Winter Update in Rajasthan | Patrika News

राजस्थान में सर्दी ने बदले तेवर, ठिठुरने लगे हाथ पैर, तापमान में आई गिरावट

locationजयपुरPublished: Dec 13, 2018 09:44:14 pm

Submitted by:

rohit sharma

राजस्थान में सर्दी ने बदले तेवर, ठिठुरने लगे हाथ पैर, तापमान में आई गिरावट

राजसमंद।

देश के कई भागों में हो रही बर्फबारी का असर राजसमंद में दिख रहा है। हवाएं सर्द होने से न्यूनतम और अधिकतम पारा लुढक़ा है, जिससे हाथ पैर ठिठुरने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सुबह शाम अलाव तापते दिख रहे हैं तो शहरों में गर्म दूध व सर्दी के मेवों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है।
गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.2 तथा अधिकतम 28.4 डिग्री रहा। जबकि इससे पूर्व 10 दिसम्बर को न्यूनतम 7, अधिकतम 30 डिग्री, 11 को न्यूनतम 6.5 अधिकतम 30.1, 12 दिसम्बर को न्यूनतम 5.5 तथा अधिकतम 29 डिग्री रहा। इससे रात के साथ ही दिन में भी लोग कर्म कपड़े पहने दिखे।

ठिठुरन का असर बढ़ा

शहर में गुरुवार सुबह से ही गलन वाली सर्दी रही। दोपहर को धूप खिलने से सर्दी का असर कुछ कम दिखा लेकिन शाम को छह बजे से ही सर्दी एकाएक तेज हो गई तथा हाथ पैरों की उंगलिया ठिठुरने लगीं।

गलन वाली सर्दी का अहसास

शहर में गुरुवार को सर्दी का असर जबरदस्त रूप से बढ़ गया, बर्फीली हवाओं ने अपना रंग दिखाया, जिससे दिनभर शहर में सर्दी से आम जनजीवन प्रभावित दिखाई दिया। शाम होते होते ठंड और बढ़ गई। तापमान गिरने से गलन वाली सर्दी का अहसास और बढ़ गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो