scriptराजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी के बाद बारिश, मौसम विभाग ने दी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी | rajasthan weather heavy storm and rain imd alert | Patrika News

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी के बाद बारिश, मौसम विभाग ने दी बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी

locationजयपुरPublished: May 29, 2020 10:06:53 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग ने राज्यभर में दो दिन तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। प्रदेश के बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में शुक्रवार को तेज आंधी का दौर जारी रहा।

rajasthan weather heavy storm and rain imd alert

प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग ने राज्यभर में दो दिन तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। प्रदेश के बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में शुक्रवार को तेज आंधी का दौर जारी रहा।

जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव आ रहा है। मौसम विभाग ने राज्यभर में दो दिन तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। प्रदेश के बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में शुक्रवार को तेज आंधी का दौर जारी रहा। इससे तापमान में आई गिरावट से लोगों को हल्की राहत मिली। राज्य के फलौदी में शुक्रवार को सर्वाधिक पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 16 शहरों का पारा 41 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग ने राज्य के सभी संभागों के लिए 31 मई तक ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
यह है ओलावृष्टि का कारण
वर्ततान में उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के सटे इलाकों में 1.5 किमी उपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी हवाओं के पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलने से अरब सागर से उच्च मात्रा में नमी आई है, इससे राजस्थान में चार-पांच दिन तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आया अंधड़, पारा छह डिग्री गिरा
जयपुर। प्रदेशभर में पलट रहे मौसम का असर राजधानी में भी दिख रहा है। शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को शहर का पारा 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात आठ बजे शहर में अचानक मौसम बदल गया। 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ आया। अंधड़ के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात आठ बजे पारा 36 डिग्री पर आ गया। इधर, मौसम विभाग ने जयपुर में 31 मई तक बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।
टिन के नीचे दबकर बालक की मौत
भरतपुर. जिले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी अंधड़-बारिश लोगों के लिए आफत बनी। पहाड़ी क्षेत्र में एक टिनशेड के नीचे दबकर एक बालक की मौत हो गई। शहर में तेज बारिश आई। वहीं कैथवाड़ा में ओले गिरने से नुकसान हुआ। डीग के परिक्रमा मार्ग स्थित पूछरी लोठा में लगा आरओ प्लांट तेज अंधड़, बारिश और ओले गिरने से मकान धराशायी हो गया। तेज अंधड़ बारिश से कई जगह टिन-टप्पर उडऩे के साथ बिजली के पोल गिर गए। इससे बिजली व्यवस्था ठप हो गई। कई जगह ओले भी गिरे। पहाड़ी के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जोतकादर में दस वर्षीय बालक तौफिक पुत्र अहमद की अंधड़ से गिरे टीनशैड में दबकर मौत हो गई, जबकि छह जने घायल हो गए। इनमें से एक को इलाज के लिए बाहर रैफर किया गया है।
पहले धूलभरी आंधी फिर बरसे बदरा
बीकानेर अंचल में नौतपा के शुरुआती तीन दिन तेज गर्मी के बाद अब नौतपा का असर कम होता नजर आ रहा है। वही शुक्रवार देर शाम धूलभरी आंधी के बाद अचानक से मौसम में बदलाव आया। आंधी के बाद बारिश शुरू हो गयी जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की गयी। बारिश के कारण कई इलाकों में जहां बिजली गुल रही वही सड़कों सहित कई स्थानों पर बारिश का पानी एकत्रित हो गया।
बरसात से कई इलाकों में हुआ पानी जमा
श्रीगंगानगर. शुक्रवार शाम हुई बरसात से कई इलाकों में पानी जमा हो गया। यह करीब आधे घंटे तक चली। इस दौरान शहर की कई कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। सडक़ किनारे जमा पानी के कारण सडक़ पर चलने वाले लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। कई इलाकों में बरसात के बाद देर तक बिजली गुल रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे गुल हुई बिजली रात आठ बजे के आसपास बहाल हुई।
तेज आंधी के बाद बारिश
नागौर में रात सवा 9 बजे मौसम ने अचानक पलटा खाया। तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। करीब आधे घंटे तक तेज धूल भरी आंधी चलने के बाद पौने दस बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी। आंधी शुरू होते ही नागौर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो