scriptराजस्थान मौसम अपडेट: मावठ के बाद तापमान में गिरावट जारी, यहां अभी से टूटा सर्दी का 5 साल का रिकॉर्ड | Rajasthan Weather Report 22 november 2020 | Patrika News

राजस्थान मौसम अपडेट: मावठ के बाद तापमान में गिरावट जारी, यहां अभी से टूटा सर्दी का 5 साल का रिकॉर्ड

locationजयपुरPublished: Nov 22, 2020 01:24:17 pm

Submitted by:

santosh

मावठ के बाद राजस्थान में तापमान का गिरावट का दौर जारी है कई जिलों में कड़ाके की सर्दी से मौसम ठंडा हो रहा है।

Winter

Winter

जयपुर। मावठ के बाद राजस्थान में तापमान का गिरावट का दौर जारी है कई जिलों में कड़ाके की सर्दी से मौसम ठंडा हो रहा है। प्रदेश के दस से ज्यादा जिलों में अब रात का पारा 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में लगातार मौसम ठंडा हो रहा है। उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। अगले कुछ दिनों में जहां तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई है, तो वहीं अगले 48 घंटों में प्रदेश के उत्तरी भागों में पारा करीब 3 से 4 डिग्री तक गिरने की ओर संभावना है।

टूट रहा सर्दी का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के महीने में पांच साल बाद तीसरे दिन भी माउंट आबू में रात का पारा 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज सर्दी से यहां जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो रहा है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। माउंट आबू के बाद प्रदेश में फतेहपुर में भी ठंड का असर लगातार देखने को मिल रहा है।

बीते 24 घंटे में आज सुबह तक राजधानी जयपुर के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिली। जयपुर का 9.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं चूरू का 5, गंगानगर 8.8, भीलवाड़ा का 6.5, सीकर का 5.5, डबोक का 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान भी कम
नवंबर की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में जहां विभिन्न जगहों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था, इसमें भी कमी देखने को मिल रही है। बाड़मेर में सबसे अधिकत तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस, चितौड़ में 25.2, वनस्थली में 26.6, कोटा में 25.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो