scriptधूप में तेजी से गर्मी बढ़ी, एक मार्च से फिर गिरेगा तापमान, लौटेगी सर्दी | Rajasthan weather report 25 february 2021 news | Patrika News

धूप में तेजी से गर्मी बढ़ी, एक मार्च से फिर गिरेगा तापमान, लौटेगी सर्दी

locationजयपुरPublished: Feb 25, 2021 09:28:30 pm

उत्तर भारत में 28 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना, एक मार्च से फिर लौटेगी सर्दी, पांच डिग्री तक गिरेगा पारा

a4.jpg
जयपुर। फाल्गुन माह में तापमान में उतार-चढ़ाव ने दिनचर्या प्रभावित कर दी है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हवाओं की रफ्तार थमने और दिशा बदल गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से सर्दी फिर से जोर पकड़ सकती है। तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा। विभाग के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान औसत से करीब तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं।
उत्तर भारत में 28 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से ही तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहे हैं। एक मार्च से एक बार पुन: तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। हालांकि आगामी पांच दिनों के दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की ही संभावना है।
अभी यह स्थिति
पिछले चार दिन से तल्ख धूप के कारण दिन के तापमान में बढोतरी हुई है। लोगों को दोपहर में तल्ख धूप ने सताया। शरीर पर लदे भारी भरकम कपड़े उतर गए। तेज गर्मी के कारण दोपहर में कई जगह पंखे भी चलने लगे हैं। ज्यूस और आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ लगी रही।
पांच जिलों में तापमान 35 से अधिक, रात का तापमान भी 20 डिग्री तक पहुंचा
पांच जिलों में तापमान 35 से अधिक पहुंच चुका है। वहीं किसी भी जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम नहीं है। बाड़मेर में 36.3, चुरू में 35.3, पिलानी में 35.0, फलौदी में 35.8 व भरतपुर में 35 डिग्री तापमान पहुंच चुका है। राजधानी जयपुर में पूरे प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रेकॉर्ड किया गया है। जयपुर में रात का तापमान भी 20.1 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। वहीं दिन का तापमान 32.3 डिग्री रहा। लोगों ने शाम के समय भी गर्म कपड़े नहीं पहने।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो