scriptबादल छंटते ही 24 घंटे में तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट, फतेहपुर में 4 डिग्री पर पहुंचा पारा | Rajasthan Weather Temperature Fatehpur 4 Degree | Patrika News

बादल छंटते ही 24 घंटे में तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट, फतेहपुर में 4 डिग्री पर पहुंचा पारा

locationजयपुरPublished: Dec 02, 2019 08:49:54 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी के असर से सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 4 डिग्री दर्ज किया गया।

बादल छंटते ही 24 घंटे में तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट, फतेहपुर में 4 डिग्री पर पहुंचा पारा
जयपुर। हिमालय के तराई क्षेत्रों में बर्फबारी के असर से सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 4 डिग्री दर्ज किया गया। हवाओं का रुख बदलने से न्यूनतम पारे में 4.5 डिग्री की गिरावट आई। पेड़ पौधों व खेतों की मेड़ ओस की बूंदों में बदल गई।
मौसम विभाग की माने तो इस सप्ताह तापमान में गिरावट आएगी। जिससे प्रदेश कड़ाके की सर्दी में कैद रहेगा। जयपुर में पिछले दिनों से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। इस कारण रात के समय सर्दी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया। आगामी दिनों में तापमान में भी गिरावट की आशंका जताई गई है।
वहीं अल सुबह ही कोहरे ने शेखावाटी का आगोश में ले लिया। चूरू में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया।
वाहनों की गति पर लगा ब्रेक
बीती रात से चल रही सर्द हवाओं ने वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दिए। सीजन की सबसे सर्द रात होने के कारण वाहन में सफर करने वाले खासे परेशान हुए।
न्यूनतम तापमान
फतेहपुर (सीकर) 4
चूरू 7.3
माउंटआबू 7.4
बीकानेर 9.3
श्रीगंगानगर 9.5
जैसलमेर 10.4
जयपुर 12
बाड़मेर 12
फलौदी 12.5

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो