script

राजस्थान में माउंट आबू और फतेहपुर सबसे ठंडा, माउंट आबू में बीते 12 साल का रिकॉर्ड टूटा

locationजयपुरPublished: Nov 20, 2020 10:20:14 am

जयपुर सहित प्रदेशभर में विभिन्न जगहों पर मौसम में बदलाव के साथ ही ठिठुरन भरी सर्दी भी शुरू हो चुकी है।

winter_2020.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

जयपुर। शहर सहित प्रदेशभर में विभिन्न जगहों पर मौसम में बदलाव के साथ ही ठिठुरन भरी सर्दी भी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार सुबह सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया, मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में यह सबसे सर्द रहा। वहीं अब बीते पांच दिनों से धुंध का असर मौसम में नहीं देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा माउंट आबू में बीते 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया, यहां पारा आज सुबह तक दो डिग्री तक पहुंच गया। बीते साल आठ दिसंबर को पारा 2.4 डिग्री रहा था और सीजन की पहली बार बर्फ जमी थी। साथ ही कई जगहों पर दिन-रात का पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक कम देखने को मिल रहा है। जयपुर में रात का पारा 13.2 डिग्री रहा।

जयपुर के तापमान में दो डिग्री की गिरावट
बीते 24 घंटे में शुक्रवार सुबह तक जयपुर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार से लेकर आज तक इसमें दो डिग्री की गिरावट देखने को मिली। वहीं अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। पिलानी का तापमान 7.1 डिग्री, सीकर का 6.0 डिग्री, माउंटआबू का 2.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चूरू का 5.7, श्रीगंगानगर का 9.8,बीकानेर का 10.0 , चितौड़गढ़ का 12.5, जोधपुर का 11.9, जैसलमेर का 11.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कोहरे का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड का प्रकोप ओर बढ़ेगा। अगले 24 घंटे में दोपहर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह कोहरे का अनुमान है। नवंबर अंत तक कई जिलों में रात का पारा पांच से आठ डिग्री तक पहुंच सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो