राजस्थान में कड़ाके की ठंड, इन जिलों के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट जारी
जयपुर सहित प्रदेशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। आगामी 48 घंटे में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है।

जयपुर। जयपुर सहित प्रदेशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। आगामी 48 घंटे में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है। इसका सीधा सीधा असर देखने को मिल रहा हैं। कई जिलों में बुधवार सुबह भी कोहरा छाया रहा।
प्रदेश में सबसे ठंडा माउंट आबू रहा। बीती रात मंगलवार रात का तापमान लुढ़क कर न्यूनतम 1.4 डिग्री पहुंच गया। इससे सभी जगहों पर हल्की बर्फ की परत जम गई। साथ ही शीतलहर जारी है। जयपुर में ठिठुरन भरी सर्दी के बीच सर्द हवाएं चली। बुधवार को मौसम साफ रहा, वहीं बीती रात का तापमान 9 डिग्री, वहीं दिन के तापमान में तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिली। तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी से बचने के लिए जगह—जगह लोग अलाव जलाकर गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए।
चलेगी शीतलहर
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि राज्य में उत्तरी हवाओं के प्रभावी होने से आगामी 48 घंटे में रात के तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होगी। मौसम विभाग ने गुरुवार तक के लिए नौ जिलों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, अलवर और भरतपुर जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं शीत लहर चल सकती है
फिलहाल उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लोगों को अगले दो-तीन दिन कड़ाके की ठंड़ के लिए तैयार रहना होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी ठंड रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
प्रमुख शहरों का तापमान
प्रदेश में सबसे कम तापमान माउंटआबू का दर्ज किया गया, बीते दो दिन में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह तापमान जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया। वहीं चूरू का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। यहां तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पहली बार श्रीगंगानगर का तापमान दिसंबर में सबसे कम दर्ज किया गया।
यहां रात का तापमान 2.5 डिग्री सेलिसयस, फलौदी का तापमान 6.2, बीकानेर का 6.1,जैसलमेर का तापमान 5.2, सीकर का 7.5, पिलानी का 4.4, अलवर का 7.6, वनस्थली का 9.5, भीलवाडा का 8.4,अजमेर का 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दस शहरो में तापमान दस डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। वहीं दिन के तापमान में बीते पांच दिनों में सात डिग्री तक गिरावट विभिन्न जगहों पर देखने को मिल रही है। सबसे अधिक तापमान दिन का बाड़मेर का 25.6,अजमेर का 22.9, फलौदी का 23.4, जोधपुर का 24.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज