माउंटआबू का पारा फिर जमाव बिंदु पर पहुंचा, आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार
Rajasthan Weather Update: देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड का असर लगातार प्रदेशवासियों के लिए परेशानी बढ़ा रहा है।

जयपुर। Rajasthan Weather Update: देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड का असर लगातार प्रदेशवासियों के लिए परेशानी बढ़ा रहा है। बीते सात दिन एक बार फिर माउंट आबू में सात दिन बाद बर्फ जमने लगी है। अन्य जगहों पर भी गलन भरी सर्दी का असर जारी है। हालांकि दिन के तापमान में अब बढ़ोतरी का दौर देखने को मिल रहा है।
श्रीगंगानगर, सीकर, फतेहपुर, पिलानी, चूरू, जैसलमेर और डबोक में तेज सर्दी पड़ रही है। बीती रात माउंट आबू में का पारा लुढ़कर शून्य डिग्री पर पहुंच गया। यहां का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में बार-बार बदलाव की बड़ी वजह राजस्थान के ऊपर कई इलाकों में वायुमंडल के निचले स्तरों में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इससे जनवरी के अंत तक तेज शीतलहर और कोहरा छाने का अलर्ट भी छह जगहों पर जारी किया जा चुका है।
सुबह का तापमान 14 डिग्री दर्ज
जयपुर का शुक्रवार सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते दो दिन में सुबह के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही मौसम साफ रहने के साथ ही शीतलहर का दौर देखने को मिल रहा है। बीती रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। फतेहपुर का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फसलों परओस की बूंदे जम गई। सुबह से हल्का कोहरा भी छाया रहा।
रहेगी सर्दी हावी
मौसम विभाग जयपुर केंद्र के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत में सक्रिय होने के आसार है, इससे फिर से तापमान में गिरावट का दौर देखने को मिलेगा। शीतलहर फिलहाल इस सप्ताह पूरी तरह से हावी रहेगी। फरवरी के पहले सप्ताह से तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू होगी।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज