script

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार

locationजयपुरPublished: Feb 08, 2021 09:43:10 am

पौष मास के बाद माघ मास में लगातार सर्दी के तेवर हावी हो रहे हैं, यही कारण है कि लगातार तापमान में गिरावट के साथ ही ठंडी हवाओं से गलन भरी सर्दी से लोग परेशान हैं।

Rajasthan weather

Rajasthan weather : मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

जयपुर.पौष मास के बाद माघ मास में लगातार सर्दी के तेवर हावी हो रहे हैं, यही कारण है कि लगातार तापमान में गिरावट के साथ ही ठंडी हवाओं से गलन भरी सर्दी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक बार फिर से ठंड का असर इस सप्ताह बढ़ने वाला है। 12 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार रहेेगे।

होगी तापमान में कमी
इस बदलाव से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में कमी होना तय है। बारिश की भी संभावना है। इस दौरान रात का तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है। प्रदेश में फिलहाल माैसम का मिजाज उतार चढ़ाव भरा हो रहा है। दाे दिन पहले न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद बीते 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई।

बीती रात 20 शहराें में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा, फलाैदी और माउंट आबू में 0 डिग्री सेलिसयस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर के जोबनेर का पारा बीती रात को 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहपुर का पारा भी 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। माउंटाआबू का पारा एक बार फिर जमाव बिंदु के नजदीक दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में फतेहपुर सबसे ठंडा रहा, यहां बीती रात का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम रहेगा शुष्क
सोमवार सुबह राजधानी जयपुर का तापमान दो डिग्री बढ़कर 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बीच—बीच में ठंडी हवाएं भी चली। इससे तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। फिलहाल आगामी पांच दिनों में जयपुर और इसकी आसपास की जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो