scriptशेखावाटी में शीतलहर का अलर्ट, माउंट आबू में 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा और फतेहपुर में पांच साल बाद पारा गिरा | rajasthan weather update: cold wave alert in Shekhawati | Patrika News

शेखावाटी में शीतलहर का अलर्ट, माउंट आबू में 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा और फतेहपुर में पांच साल बाद पारा गिरा

locationजयपुरPublished: Nov 20, 2020 08:35:43 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

प्रदेश शीतलहर का असर शुरू हो गया है। उत्तरी हवाओं ने प्रदेश के उत्तरी भागों को चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को इसका असर देखने को मिला। चूरू, झुंझुनूं और सीकर में पारा औसत से पांच डिग्री नीचे आ गया।

rajasthan weather update: cold wave alert in Shekhawati

प्रदेश शीतलहर का असर शुरू हो गया है। उत्तरी हवाओं ने प्रदेश के उत्तरी भागों को चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को इसका असर देखने को मिला। चूरू, झुंझुनूं और सीकर में पारा औसत से पांच डिग्री नीचे आ गया।

जयपुर। प्रदेश शीतलहर का असर शुरू हो गया है। उत्तरी हवाओं ने प्रदेश के उत्तरी भागों को चपेट में ले लिया है। शुक्रवार को इसका असर देखने को मिला। चूरू, झुंझुनूं और सीकर में पारा औसत से पांच डिग्री नीचे आ गया।
प्रदेश में सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में दो डिग्री और इसके बाद फतेहपुर में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया है। चूरू में रात के पारे में पांच डिग्री की गिरावट हुई। यहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पारा रेकॉर्ड किया गया। सीकर में छह डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया है।
माउंट आबू में पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। वहीं, फतेहपुर में नवंबर में पांच साल बाद न्यूनतम पारे में इतनी गिरावट आई है। प्रदेश के न्यूनतम पारे में भारी गिरावट को देखते हुए मौसम विभाग ने 48 घटों में 3 से 4 डिग्री पारे में गिरावट होने की संभावना जताई है।
वहीं, चूरू तथा आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रहने की संभावना है| मौसम केंद्र जयपुर ने आगामी 48 घंटों के लिए चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू और सीकर जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा।
जयपुर में शाम को गिरा छह डिग्री पारा
राजधानी जयपुर में ठंडी हवाओं का असर दिखा। दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, रात का पारा 13.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में शाम को नमी बढ़ने से ठंडी हवाओं का दौर शुरू हुआ। पारा गिरकर 19 डिग्री पर आ गया। शाम को दो घंटे तक छह डिग्री पारे में गिरावट दर्ज की गई।
यह रहा प्रदेश के शहरों का पारा

शहर : न्यूनतम पारा

पिलानी : 7

श्रीगंगानगर : 9.8

बीकानेर : 10

जैसलमेर : 11

जोधपुर : 11.9

अजमेर : 13.6
जयपुर : 13.2

कोटा : 14.3

डबोक : 13.6

बाड़मेर : 13.8

भीलवाड़ा : 11.5

फलौदी : 12.2

चित्तौडगढ़ : 12.5

अलवर : 12.8

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो