scriptRajasthan Weather Update: मौसम साफ होने से बारिश होने की संभावना नहीं | Rajasthan Weather Update today october 29 2020 | Patrika News

Rajasthan Weather Update: मौसम साफ होने से बारिश होने की संभावना नहीं

locationजयपुरPublished: Oct 29, 2020 12:02:10 pm

Submitted by:

santosh

Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित आसपास की जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही तापमान में गिरावट का दौर जारी है।

rajasthan_weather_update.jpg

जयपुर। Rajasthan Weather Update: राजधानी जयपुर सहित आसपास की जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही तापमान में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि अब मौसम साफ होने से बारिश की संभावना नहीं है। अब मौसम साफ रहेगा।

नवंबर के पहले सप्ताह से रात के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होना शुरू हा़े जाएगी। अभी पूर्वी हवाएं चलने के कारण मौैसम में बदलाव हो रहा है। इससे अब दोपहर के तापमान में मामूली गिरावट होना शुरू हो चुकी है।

बुधवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री रहा, वहीं रात के तापमान में गिरावट आई है। रात का तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमुख जगहों का तापमान
इन दिनाें तापमान में कभी गिरावट ताे कभी बढ़ोतरी हा़े रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा बादलों की आवाजाही से हो रहा है। कई बार बारिश का मौसम हा़े जाता है ताे तापमान कम हा़े जाता है। मौसम साफ हा़े जाता है ताे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होती है।

आगामी दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर, गंगानगर और फलोदी का 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। वही सबसे कम तापमान चूरू का 10.8 दर्ज किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो