scriptसर्दी का कहर: जयपुर में एक दिन में पारा 8 डिग्री गिरा, फतेहपुर सीजन में पहली बार आया शून्य पर | Rajasthan weather warning weather alert forecast today temperature | Patrika News

सर्दी का कहर: जयपुर में एक दिन में पारा 8 डिग्री गिरा, फतेहपुर सीजन में पहली बार आया शून्य पर

locationजयपुरPublished: Dec 23, 2019 08:57:21 pm

सर्द हवाओं ने बढाई ठंडक, 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाए, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य पर पहुंचा, अगले 24 घंटे में कई जिलों बरसात की आशंका

सर्दी का कहर: जयपुर में एक दिन में पारा 8 डिग्री गिरा, फतेहपुर सीजन में पहली बार आया शून्य पर

सर्दी का कहर: जयपुर में एक दिन में पारा 8 डिग्री गिरा, फतेहपुर सीजन में पहली बार आया शून्य पर

हर्षित जैन / जयपुर। उत्तरी भारत में हो रही बर्फबारी और राजस्थान में चल रही उत्तरी हवाएं प्रदेश को धूजा रही हैं। जयपुर में रात और दिन के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को पारे में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। जबकि एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री रहा।
वहीं शेखावटी को दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दु पर पहुंच गया है। फतेहपुर में सोमवार को 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को कोहरा गहरा गया और पूरे क्षेत्र को जद में ले लिया। कोहरे के दौरान दृश्यता महज 5 मीटर रही।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार को सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। सुबह कोहरा रहने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक शाम 7.30 बजे तापमान गिरने के साथ हवा की गति भी बड़ी। इससे पूर्व हवा की गति जीरो नोट थी, इसके बाद 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज हुई। इसके साथ ही ठंड बढ़ गई और पारे में भारी गिरावट दर्ज हुई।
अगले 24 घंटे का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में एक-दो जगह बारिश हो सकती है। सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, हनुमानगढ़, चितौडगढ़़, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा जिले में बुधवार को और सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिले में गुरु-शुक्रवार को घने कोहरे व शीतलहर का जोर रहेगा। विभाग के अनुसार उत्तरी ठंडी हवाओं के रास्ते में जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ सबसे पहले रुकावट बनते हैं। ऐसे में ये हवाएं नम होती हैं और ठंडे से गर्म इलाकों की तरफ चलती हैं। इस कारण शेखावाटी में इसका असर ज्यादा होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो