scriptराजस्थान में प्रदेश महिला कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 30 उपाध्यक्ष, 52 महासचिव और 40 सचिवों की दी नियुक्ति | Rajasthan Women's Congress Announces new state Executive | Patrika News

राजस्थान में प्रदेश महिला कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 30 उपाध्यक्ष, 52 महासचिव और 40 सचिवों की दी नियुक्ति

locationजयपुरPublished: Apr 06, 2019 07:23:36 pm

Submitted by:

rohit sharma

राजस्थान में प्रदेश महिला कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 30 उपाध्यक्ष, 52 महासचिव और 40 सचिवों की दी नियुक्ति

जयपुर।

पूरे देश में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) की हलचल तेज हो गई है। वहीं राजस्थान में प्रदेश महिला कांग्रेस (Rajasthan Mahila Congress) कार्यकारिणी को लेकर बड़ी खबर है। प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी में फेरबदल हुआ है। राजस्थान में शनिवार को प्रदेश महिला कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है।
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं सांसद सुष्मिता देव की अनुमति और राज्य प्रभारी व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा सोईन के निर्देशानुसार अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया।
लोकसभा चुनाव 2019 : चुनावों से जुडी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुनर्गठित प्रदेश कार्यकारिणी में रेहाना रियाज चिश्ती ने 30 उपाध्यक्ष, 52 महासचिव और 40 सचिवों की नियुक्ति की है। इसके अलावा महिला कांग्रेस की प्रियदर्शिनी विंग की नई राज्य समन्वयक भी नियुक्त की गई है साथ ही श्रीगंगानगर और झालावाड़ के जिलाध्यक्षों को बदला गया है। प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज ने अपने प्रवक्ता मण्डल को भंग कर दिया है। नये आदेशों तक प्रदेश महासचिव ललिता संजीव महरवाल मीडिया का कार्य देखेंगी।
पुनर्गठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अनिता सोलंकी, अंजना खत्री, केशर शिकोह, कुन्ती देवड़ा समेत 30 उपाध्यक्षों को नियुक्त किया है। वहीं प्रदेश महासचिव के पद पर अलका बैरवा, अनिता शर्मा, बबीता ढिलवाल, बीना शर्मा समेत 52 महासचिव बनाए गए हैं। इसी के साथ 40 सचिवों की नियुक्ति की है।
श्रीगंगानगर और झालावाड़ में दो नई जिलाध्यक्ष नियुक्त

श्रीगंगानगर जिला महिला कांग्रेस में कमला विश्नोई को और झालावाड़ जिला महिला कांग्रेस में दिव्या गुर्जर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रियदर्शिनी विंग की राज्य समन्वयक नियुक्त
महिला कांग्रेस की प्रियदर्शिनी विंग की नई स्टेट समन्वयक तथा सह-समन्वयक नियुक्त की गई हैं। इनमें कुन्ती देवड़ा परिहार को समन्वयक तथा मोनालिसा पुरोहित जोधपुर को सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है।

राजस्थान से जुडी अन्य खबरें यहां पढ़ें :-

ट्रेंडिंग वीडियो