scriptइंटरव्यू पास करो और राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा | Rajasthan yatri Bharat Jodo Yatra pcc interview | Patrika News

इंटरव्यू पास करो और राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा

locationजयपुरPublished: Nov 28, 2022 03:23:52 pm

Submitted by:

rahul

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान यात्रियों का चयन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा।

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान यात्रियों का चयन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। चयनित यात्री राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हो सकेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने साक्षात्कार के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस क मेटी में मुमताज मसीह, ललित तूनवाल, रामसिंह कस्वां और कैप्टन अरविंद कुमार शामिल किए गए है।
दो दिन चलेगा साक्षात्कार
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 29 और 30 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे साक्षात्कार लिया जाएगा। इस यात्रा में राजस्थान से पांच सौ यात्रियों का चयन किया जाएगा। ये यात्रा दिसंबर के पहले सप्ताह में झालावाड़ जिले से प्रवेश करेगी।राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियोें को लेकर सत्ता और संगठन सक्रिय हो गए है। पार्टी के संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद के सी वेणुगोपाल 29 नवंबर को जयपुर आएंगे। वे यात्रा की तैयारियों को लेकर राज्य स्तरीय कमेटी की बैठक लेंगे और तैयारियों को भी देखेंगे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा यात्रा के रूट वाले जिलों का दौरा कर जायजा ले रहे है। पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और सम्बन्धित जिलों में एसपी और अन्य अधिकारी यात्रा रूट पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं देख रहे है।
छ ह जिलों से गुजरेगी यात्रा:
भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ से प्रवेश करेगी और छह जिलों से गुजरेगी। इसमें कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा के लालसोट और अलवर के मालाखेड़ा होते हुए निकलेगी। अलवर में एक बड़ी जनसभा भी की जाएगी। इसमें सीएम अशो क गहलोत सहित इसमें कांग्रेस के तमाम नेता साथ रहेंगे। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक राज्यस्तरीय समन्वय समिति बनाई गई है। इसके अलावा 15 अन्य समितियां बनाई गई है। इसमें वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। तैयारियों को लेकर जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक की जा रही है। पूरे प्रदेश में इसका प्रचार शुरू कर दिया गया है। जिलों में एलईडी लगाकर डिजीटल प्रचार भी किया जा रहा है।
https://youtu.be/9o3b62RYY6E
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो