जयपुर

कौन जाएगा राजस्थान के रास्ते राज्यसभा- अनुभव या युवा जोश?

कौन जाएगा राजस्थान के रास्ते राज्यसभा—डॉ मनमोहन सिंह या प्रियंका गांधी!

जयपुरAug 08, 2019 / 11:15 am

PUNEET SHARMA

कौन जाएगा राजस्थान के रास्ते राज्यसभा—डॉ मनमोहन सिंह या प्रियंका गांधी!

कौन जाएगा राजस्थान के रास्ते राज्यसभा—डॉ मनमोहन सिंह या प्रियंका गांधी!
जयपुर।
राजस्थान से कांग्रेंस की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार कौन होगा इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस की सियासत गमाई हुई है। पार्टी के बडे नेताओं की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को राज्य सभा उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चाएं हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम भी राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम के तौर पर उभर कर सामने आया है। प्रियंका गांधी को राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कांग्रेस के विधायक खिलाडी लाल बैरवा ने पैरवी करते हुए बयान दिया है। हांलाकि प्रियंका गांधी का नाम सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित है और पार्टी डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर सहमति बना चुकी है।
कांग्रेसी नेताओं के अनुसार अगर सीटों के गणित के हिसाब से देखें तो राज्य में 200 सीटें है। कांग्रेस को बसपा के साथ ही 12 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है। ऐसे में कांग्रेस के समर्थक सदस्यों की संख्या 119 है।
उधर राज्यसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा ने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। विधान सभा में भाजपा 73 विधायक है। ऐसे में अगर संख्याबल के हिसाब से देखा जाए तो राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का पलडा ही भारी रहेगा।

Home / Jaipur / कौन जाएगा राजस्थान के रास्ते राज्यसभा- अनुभव या युवा जोश?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.