scriptगुढ़ा के बयान पर भाजपा हमलावर, पूनियां बोले हम कानूनी तरीके से लड़ाई को तैयार | Rajendra Gudha Challenge Bjp Attack On Government | Patrika News

गुढ़ा के बयान पर भाजपा हमलावर, पूनियां बोले हम कानूनी तरीके से लड़ाई को तैयार

locationजयपुरPublished: Aug 09, 2020 02:21:37 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां में हिम्मत है तो विधानसभा में 72 विधायक प्रवेश करवाकर दिखाएं, विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने गुढ़ा के बयान को अमर्यादित बताया है। उन्होंने कहा कि उनके विधायक कानून और संविधान को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन भाजपा भी कानूनी व संवैधानिक तरीके से लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है।

गुढ़ा के बयान पर भाजपा हमलावर, पूनियां बोले हम कानूनी तरीके से लड़ाई को तैयार

गुढ़ा के बयान पर भाजपा हमलावर, पूनियां बोले हम कानूनी तरीके से लड़ाई को तैयार

जयपुर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां में हिम्मत है तो विधानसभा में 72 विधायक प्रवेश करवाकर दिखाएं, विधायक राजेन्द्र गुढ़ा के इस बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने गुढ़ा के बयान को अमर्यादित बताया है। उन्होंने कहा कि उनके विधायक कानून और संविधान को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन भाजपा भी कानूनी व संवैधानिक तरीके से लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनकी नीयत में खोट है। इस तरह की गीदड़ भभकी में हम आने वाले नहीं हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से सभी 200 विधायकों को लिखे गए पत्र पर भाजपा पूनियां ने कहा कि इस पत्र में इंदिरा गांधी का जिक्र किया गया है, लेकिन इंदिरा गांधी लोकतंत्र में विश्वास करती तो देश में आपातकाल नहीं लगता। इस पत्र से जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर पूनियां ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ा है। डेचू की घटना इसका उदाहरण है। लेकिन कांग्रेसी इस घटना पर अफसोस तक नहीं जता रहे हैं।
भाजपा विधायकों को कोई नहीं खरीद सकता

गुढ़ा के बयान पर राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि गुढ़ा के बयान कपोल कल्पित हैं। किसी टकसाल में वो पैसा नहीं बना जो बीजेपी विधायकों को खरीद सके। बीजेपी का एक विधायक इधर से उधर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जैसलमेर में जो बंदी विधायक हैं, गुढ़ा अपने बयान से उनकी व्यथा बता रहे हैं। मेरा एनको सुझाव है कि ढहता किला है वो वहां से निकल आएं तो अच्छा होगा।
किसी के आंख दिखाने से डरने वाले नहीं

कटारिया ने कहा कि राजेंद्र गुढ़ा का पुराना इतिहास रहा है, उनके बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। भाजपा में इतने कमजोर लोग नहीं है कि किसी की आंख से चमक जाएं। हमने वर्षों संघर्ष करके इस पार्टी को बनाया है। कोई हवाई जहाज में उतरकर नहीं आए हैं। इधर से उधर भागने का काम नहीं किया है। हम दो थे तभी वहीं थे, 303 हैं तब भी वहीं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो