scriptरात्रिकालीन कर्फ्यू के बावजूद राजधानी में मर्डर लचर कानून व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण: राठौड़ | rajendra rathore takes on gehlot government on jaipur murder case | Patrika News

रात्रिकालीन कर्फ्यू के बावजूद राजधानी में मर्डर लचर कानून व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण: राठौड़

locationजयपुरPublished: Jan 11, 2021 04:35:38 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

– जयपुर में महिला को बंधक बनाकर हत्या मामला, प्रदेश भाजपा ने फिर उठाये कानून व्यवस्था पर सवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने साधा गहलोत, सरकार पर निशाना, कहा, ‘राजधानी में बदमाश बेख़ौफ़, कानून व्यवस्था लचर’
 

rajendra rathore takes on gehlot government on jaipur murder case
जयपुर।

जयपुर के मानसरोवर में महिला को बंधक बनाकर ह्त्या के मामले में सियासत भी गरमा गई है। भाजपा ने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए गहलोत सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ ने राजधानी जयपुर में रात्रिकालीन कर्फ्यू होने के बाद ह्त्या जैसी घटना होने पर हैरानी जताई है।
राठौड़ ने कहा है कि एक ओर पुलिस महकमे के मुखिया राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में बता रहे हैं और डीजीपी विभाग की उपलब्धियां गिना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी जयपुर में बदमाश बैखौफ होकर वारदातों को अंजाम देने में लगे हैं। उन्होंने आरएएस अधिकारी की बहन की हत्या को प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण करार दिया।
कानून व्यवस्था चरमराई, जंगलराज कायम

उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राजधानी में रात्रिकालीन कर्फ्यू में पुलिस गश्त आम दिनों की तुलना में ज्यादा सख्त होती है। इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर आरएएस अधिकारी की बहन की निर्मम हत्या कर डाली। ये वारदात पुलिस गश्त प्रणाली पर सवालिया निशान है।
जल्द गिरफ्तार हों दोषी

राठौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में पुलिसिया तंत्र पूरी तरह से नाकाम है। यही वजह है कि आमजन दहशतगर्दी के माहौल में जीने को मजबूर है। उन्होंने जयपुर में हुए इस ताज़ा घटनाक्रम के दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो