script26 मार्च को राज्यसभा चुनाव, भाजपा को मिल सकती हैं 13 सीटें | Rajya Sabha elections on 26 March, BJP can get 13 seats | Patrika News

26 मार्च को राज्यसभा चुनाव, भाजपा को मिल सकती हैं 13 सीटें

locationजयपुरPublished: Feb 26, 2020 01:40:51 am

Submitted by:

Vijayendra

राज्यसभा की 55 सीटें: चुनाव आयोग की घोषणा

bjp congress

election commission

नई दिल्ली. राज्यसभा के लिए 17 राज्यों की 55 सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा कर बताया कि 13 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि होगी। छह मार्च को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। ये सभी सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं।
माना जा रहा है कि राज्यसभा में भाजपा के संख्या बल में असर पड़ सकता है, कारण विधानसभा चुनावों में कई राज्यों में मिली हार माना जा रहा है। माना जा रहा है कि 26 मार्च को 55 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा 13 और कांग्रेस 10 सीटों पर कब्जा जमा सकती है। इससे भाजपा का राज्यसभा में बहुमत पाने का सपना धूमिल हो सकता है। भाजपा के पास अभी 82 सीटें हैं और अगर वह 13 सीटें जीतने में कामयाब होता है, तो यह संख्या बढकऱ 95 हो जाएगी। वहीं, कांग्रेस सीटें 46 से 56 हो जाएंगी। दूसरी ओर, चुनाव में तृणमूल कांग्रेस, वाइएसआर कांग्रेस और बीजू जनता दल जैसे दलों को फायदा मिल सकता है। कुल 55 सीटों में से तृणमूल को 5, वाइएसआर को 4, टीआरएस को 1, जेडीयू को 2, बीजेडी को 2, आरजेडी को 2, टीडीपी को 2 और डीएमके व अन्नाद्रमुक को 3-3 सीटें मिल सकती हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में राज्यसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की अधिसूचना 6 मार्च को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 13 मार्च है। अप्रैल माह में जिनकी सदस्यता समाप्त हो रही हैं, उनमें एनसीपी प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और भाजपा के विजय गोयल और सीपी ठाकुर जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
राजस्थान कांग्रेस को मिल सकती हैं 2 सीटें
बताया जा रहा है कि राजस्थान की 3 में से 1 सीट भाजपा को तो 2 सीट कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा को 1 ही सीट और छत्तीसगढ़ में एक भी सीट नहीं मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र में भाजपा 2 सीटों पर कब्जा जमा सकती है।
इन सीटों पर होना है चुनाव
राज्य सीटें
राजस्थान 3
मध्यप्रदेश 3
छत्तीसगढ़ 2
झारखंड 2
प.बंगाल 5
महाराष्ट्र 7
गुजरात 4
हरियाणा 2
बिहार 5
तमिलनाडु 6
आंध्रप्रदेश 4
तेलंगाना 2
ओडिशा 4
असम 3
मणिपुर 1
मेघालय 1
हिमाचल प्रदेश 1

ट्रेंडिंग वीडियो