scriptराज्यसभा चुनाव राजस्थान: अब तक मात्र आठ महिलाएं ही पहुंची राज्यसभा | Rajya Sabha Elections Rajasthan: only 8 women become Rajya Sabha Mp | Patrika News

राज्यसभा चुनाव राजस्थान: अब तक मात्र आठ महिलाएं ही पहुंची राज्यसभा

locationजयपुरPublished: Mar 17, 2020 01:57:28 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

राज्यसभा : वर्तमान 10 राज्यसभा सांसदों में एक भी महिला नहीं। अब तक मात्र आठ महिलाएं कांग्रेस से पहुंच पाई 11 बार, भाजपा से एक भी नहीं
 

जयपुर। राज्यसभा के जरिये संसद में जाकर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के मामले में अब तक महिलाओं को पीछे ही रखा गया है। 1952 से अब तक प्रदेश के कोटे से निर्वाचित राज्यसभा सांसदों की सूची में 139 में से मात्र 8 महिलाएं ही 11 बार राज्यसभा में पहुंची हैं। शारदा भार्गव तीन और प्रभा ठाकुर कांग्रेस से बार राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं।
भाजपा से अब तक प्रदेश से एक भी महिला राज्यसभा में नहीं पहुंच पाई है। इस समय राज्यसभा में राजस्थान से 10 सांसद हैं, जिनमें से एक भी महिला सांसद नहीं है। जिनमें से 9 भाजपा और एक कांग्रेस से है। इस बार भी दोनों ही राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस ने किसी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया है। इस बार प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।
उद्योगपति और बड़े नाम भी पहुंचे

राजस्थान से अब तक राजनीतिक दलों ने बड़े बड़े उद्योगपतियों सहित देश की राजनीति में चर्चित रहे नामों को भी राज्यसभा में पहुंचाया है।

ये महिलाएं बनी कांग्रेस से राज्यसभा सांसद
जमना देवी 4.4.2000 से 3.4.2006
शारदा भार्गव 22.8.63 से 2.4.66
शारदा भार्गव 3.4.56 से 2.4.62
शारदा भार्गव 3.4.52 से 2.4.56
लक्ष्मी चूडावत 10.4.72 से 9.4.78
नजमा हेपतुल्ला 5.7.04 से 4.7.10
उषी खान 3.4.76 से 02.04.82
प्रभा ठाकुर 10.4.02 से 09.04.08
प्रभा ठाकुर 10.4.08 से 9.4.14
नारायणी देवी 3.4.1970 से 2.4.76
शांति पहाड़िया 10.4.84 से 9.4.90
ये हैं वर्तमान राज्यसभा सांसद राजस्थान से

रामनारायण डूडी
विजय गोयल
नारायणलाल पंचारिया
ओमप्रकाश माथुर
के.जे.अल्फोंस
रामकुमार वर्मा
हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर
किरोडीलाल
मनमोहन सिंह
भूपेन्द्र यादव


इधर, छत्तीसगढ़ में अब तक चार महिलाएं पहुंची राज्यसभा, फूलो देवी होंगी पांचवीं
इधर, छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की पांच सीटों में महिलाओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही है। अब तक छत्तीसगढ़ से केवल चार महिलाओं ने ही राज्यसभा की दहलीज पर कदम रखा है। इसमें तीन को कांग्रेस और एक को भाजपा ने मौका दिया है। इस बार भी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतरा है। इस वजह से उनका राज्यसभा जाना तय है। ऐसे में नेताम पांचवीं महिलाएं होंगी, जो राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो