scriptRajya Sabha Election 2022: भाजपा दो सीटों पर लड़ सकती है राज्यसभा चुनाव | Rajyasabha Election Bjp Rajasthan Fight On 2 Seats Jaipur News | Patrika News

Rajya Sabha Election 2022: भाजपा दो सीटों पर लड़ सकती है राज्यसभा चुनाव

locationजयपुरPublished: May 22, 2022 01:57:10 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

अगले महीने 10 जून को प्रदेश की चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है। संख्या बल के हिसाब से दो पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा को जीत मिलती नजर आ रही है। चौथी सीट पर पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में भाजपा दो सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करने की तैयारी कर रही है। पिछले दिनो जयपुर में हुई कोर कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा भी हुई है।

Rajya Sabha Election 2022

,,Rajyasabha Election: भाजपा दो सीटों पर लड़ सकती है राज्यसभा चुनाव

Rajya Sabha Election 2022: अगले महीने 10 जून को प्रदेश की चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है। संख्या बल के हिसाब से दो पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा को जीत मिलती नजर आ रही है। चौथी सीट पर पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में भाजपा दो सीटों पर अपना प्रत्याशी खड़ा करने की तैयारी कर रही है। पिछले दिनो जयपुर में हुई कोर कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा भी हुई है।
अभी इन चारों सीटों पर भाजपा के ओम प्रकाश माथुर, के.जे. अल्फोंस, रामकुमार वर्मा, हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर राज्यसभा सांसद है। मगर अब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और बहुमत कांग्रेस के पास होने की वजह से दो सीटों पर सीधी जीत कांग्रेस का मिलती नजर आ रही है। राजस्थान में राज्यसभा की दस सीटों में से चार सीटें 4 जुलाई को रिक्त होने वाली हैं। गौरतलब है कि आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत चुनाव के लिए 24 से 31 मई तक नामांकन किया जा सकेगा। एक जून को प्राप्त होने वाले नामांकन की स्क्रूटनी और 3 जून को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख होगी। इसके बाद 10 जून को सुबह 9:00 बजे से 4:00 बजे तक मतदान होगा। शाम 5:00 बजे नतीजे जारी कर दिए जाएंगे।

जल्द तय होंगे उम्मीवारों के नाम

चुनाव के लिए 24 से 31 मई तक नामांकन दाखिल होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले हफ्ते दोनों ही पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। दोनों ही पार्टियों में मंथन का दौर चल रहा है। भाजपा एक सीट पर वर्तमान में से ही किसी एक सांसद को वापस राज्यसभा भेज सकती है। लेकिन यह सब केंद्रीय आलाकमान तय करेंगे। राजस्थान से राज्यसभा के 10 सांसदों में से 7 भाजपा, 3 कांग्रेस सांसद है। कांग्रेस की 2 और भाजपा की 1 सीट पर जीत तय है। इस लिहाज से कांग्रेस के सदस्यों की संख्या बढ़कर 5 और भाजपा की 4 रह जाएगी।

विधायकों की संख्या

भारतीय जनता पार्टी- 71
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा.)- 2
निर्दलीय- 13
इन्डियन नेशनल कांग्रेस- 108
राष्ट्रीय लोक दल-1
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी- 3
भारतीय ट्राइबल पार्टी-2
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो